Begin typing your search above and press return to search.

Fire Update: नवी मुंबई की रहेजा रेजीडेंसी में भीषण आग, 4 की मौत, 10 झुलसे, जानिए कैसे लगी आग?

Navi Mumbai Fire Today: नवी मुंबई के रहेजा रेजीडेंसी में बीती रात भयानक आग लगी। हादसे में 4 लोगों की मौत और 10 झुलसे। फायर टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Fire Update: नवी मुंबई की रहेजा रेजीडेंसी में भीषण आग, 4 की मौत, 10 झुलसे, जानिए कैसे आग?
X
By Ragib Asim

मुंबई, 21 अक्टूबर। नवी मुंबई के सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेजीडेंसी में बीती रात भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग देर रात करीब साढ़े बारह बजे लगी और देखते-देखते 10वीं मंज़िल से फैलकर 11वीं और 12वीं तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में धुआँ पूरी इमारत में भर गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह चार बजे आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई है। झुलसे हुई दस लोगों को नवी मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें कुछ को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि बाकी का इलाज जारी है।

आग लगने का कारण?

अब तक आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, वहीँ पुलिस और फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। फायर विभाग का कहना है कि इमारत की फायर सिस्टम और इमरजेंसी एक्ज़िट व्यवस्था की भी जांच की जाएगी ताकि यह साफ़ हो सके कि आग फैलने की रफ्तार इतनी तेज़ क्यों थी?

घटना के बाद की हुआ?

रहेजा रेजीडेंसी के निवासियों को एहतियातन अस्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने पूरी इमारत को सील कर दिया है किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना के चलते सुबह तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्थानीय पार्षद और नगर निगम अधिकारी भी देर रात मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

नवी मुंबई के इस भीषण हादसे ने एक बार फिर ऊंची इमारतों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फायर डिपार्टमेंट और बिल्डिंग प्रबंधन को मिलकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story