मिग 21 क्रैश, दो मौत : वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश होकर घर पर गिरा, दो महिलाओं की मौत; पायलट सुरक्षित

मिग 21 क्रैश, दो मौत : वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश होकर घर पर गिरा, दो महिलाओं की मौत; पायलट सुरक्षित
X

NPG ब्यूरो. राजस्थान के हनुमान गढ़ में सोमवार को सुबह वायुसेना का एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया. यह दुर्घटना बहलोल नगर इलाके में हुई, जहां क्रैश होने के बाद फाइटर जेट एक घर पर गिरा. इससे वहां दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य घायल हो गया, जिसके हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि पायलट सुरक्षित है. पुलिस के मुताबिक फाइटर जेट ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. यह हादसा क्यों हुआ इसकी जांच के लिए वायुसेना की टीम मौके पर पहुंचने वाली है. बता दें कि पिछले साल बाड़मेर में एक फाइटर जेट के क्रैश होने से दो पायलट शहीद हो गए थे.



Tags

Next Story