Begin typing your search above and press return to search.

Nashik Road Accident Video: रफ्तार का कहर! नासिक में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने कई गाड़ियों को रौंदा – देखें दर्दनाक वीडियो!

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक के चांदवड़ में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि मालेगांव की ओर जा रहे एक कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

Nashik Road Accident Video: रफ्तार का कहर! नासिक में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने कई गाड़ियों को रौंदा – देखें दर्दनाक वीडियो!
X

फोटो: AI

By Ragib Asim

Nashik Road Accident Video: महाराष्ट्र के नासिक के चांदवड़ में एक ऐसा सड़क हादासा हुआ है। जिसे देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक के बाद कई वाहनों की आपस टक्कर हो गई। जिससे पूरे में इलाके में कोहराम मच गया। पूरे हाईवे में कई घंटे तक जाम लगा रहा। फिर किसी तरह से प्रशासन ने रास्ता साफ कराया। दरअसल मालेगांव की ओर जा रहे एक कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद यह कंटेनर हाईवे पर तीन से चार कारों से भिड़ गया। फिर एक ट्रक और एक बस आपस में भिड़ गए। जिससे इलाके में चीख पुकार मच गई।

इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है। हादसे में मालेगांव के भारत नगर निवासी उषा मोहन देवरे (45 वर्ष) की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत चांदवड उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारण लगा लंबा जाम

इस हादसे की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहत और बचाव कार्य में प्रशासन को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 108 एंबुलेंस, सोमाटोल एंबुलेंस और टोल प्लाजा एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर हुई। हाइवे में लगे जाम को खुलवाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से हाइवे पर सावधानी बरतने की अपील की है। यह हादसा इतना भयानक था कि कई गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। हादसे के कारण राजमार्गों पर यातायात ठप हो गया था।

इसी महीने की शुरुआत में नासिक के सावतपुरा घाट से होते हुए सूरत की तरफ जा रही बस हादसे का शिकार हो गई थी। बस ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा था। इसके बाद यह बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। जब कि 15 लोग घायल हो गए थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story