Begin typing your search above and press return to search.

Nargis Fakhris Sister Aliya Arrested: Nargis Fakhri की बहन गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड के कत्ल का लगा इल्जाम

Nargis Fakhri Sister Aliya Arrested: बॉलीवुड से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार शाम को एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Nargis Fakhris Sister Aliya Arrested: Nargis Fakhri की बहन गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड के कत्ल का लगा इल्जाम
X
By Ragib Asim

Nargis Fakhri Sister Aliya Arrested: बॉलीवुड से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार शाम को एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आलिया पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप है। एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर आरोप है कि उन्होंने जलन में आकर आग लगाई जिसमें दो लोगों की जलकर मौत हो गई है।

43 वर्षीय आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क पुलिस में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आलिया फाखरी पर न्यूयॉर्क में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी महिला मित्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबरों की माने तो आलिया फाखरी ने जलन की वजह से दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी थी। इस आग में 35 वर्षीय एडवर्ड जैकब्स और 33 वर्षीय अनास्तासिया 'स्टार' एटियेन की मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा कैट्ज ने इस मामले पर में कहा, "इस आरोपी ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से आग लगाकर दो लोगों की जान ले ली। आग लगने से दोनों इसकी लपटों में फंस गए और धुएं के कारण उनकी दुखद मौत हो गई।"

इस मामले पर नरगिस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है पर उनका मां ने इस मामले में अपनी बेटी आलिया का बचाव किया है। पोर्टल से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या करेगी। वह एक ऐसी इंसान थी जो सभी का ख्याल रखती थी। उसने सभी की मदद करने की कोशिश की।" इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि दांतों की एक दुर्घटना के बाद से ही आलिया को ओपिओइड की लत से जूझना पड़ा था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story