Begin typing your search above and press return to search.

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE: मैं नरेंद्र दमोदार दास मोदी..: मोदी ने 3 बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, बनाया रिकार्ड, देखें कौन-कौन बना मोदी कैबिनेट में मंत्री

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का शपथ ले लिया है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले जवाहर लाल नेहरु के बाद वे दूसरे नेता है। राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में मोदी और उनके कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE: मैं नरेंद्र दमोदार दास मोदी..: मोदी ने 3 बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, बनाया रिकार्ड, देखें कौन-कौन बना मोदी कैबिनेट में मंत्री
X
By Sanjeet Kumar

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित भव्‍य समारोह में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले मोदी देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं। मोदी से पहले पं. जवाहर लाल नेहरु 3 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मोदी वाराणसी (उत्‍तर प्रदेश) सीट से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।

Live Updates

  • 9 Jun 2024 3:01 PM GMT

    कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र) प्रभार बनाए गए मंत्री शपथ ले रहे हैं। 

  • 9 Jun 2024 3:00 PM GMT

    मोदी कैबिनेट 3.0 में मंत्री बनाए गए अश्‍वनी वैष्‍णव पूर्व आईएएस हैं। ओडिशा कैडर के आईएएस वैष्‍णव मोदी कैबिनेट 2.0 में रेल मंत्री के रुप में काम कर चुके हैं। वैष्‍णव छत्‍तीसगढ़ के दो पड़ोसी जिलों बालासोर और कटक के कलेक्‍टर रह चुके हैं। 1999 के सुपर साइक्लोन के दौरान, उन्होंने वास्तविक समय और स्थान के डेटा को एकत्र करके लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार को आवश्यक जानकारी प्रदान की।

    2003 में, उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सार्वजनिक-निजी भागीदारी ढांचे को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2004 में चुनाव हारने के बाद, वाजपेयी जी के निजी सचिव के रूप में भी उन्होंने कार्य किया।

  • 9 Jun 2024 2:59 PM GMT

    जानिये कौन बनेंगे मोदी कैबिनेट 3.0 में गृह मंत्री, जयशंकर को विदेश मंत्रालय मिलना तय

    नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब से कुछ देर पहले तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया है। उनके साथ 69 मंत्री शपथ ले रहे हैं।

    चूकि मोदी कैबिनेट 3.0 में एनडीए के घटक दलों की अहम भागीदारी है, सो सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार देश का गृह मंत्री कौन बनेगा। मोदी कैबिनेट 2.0 में तेज-तर्रार मंत्री अमित शाह के पास गृह मंत्रालय था। मगर गठबंधन की सरकार में हो सकता है, गृह मंत्रालय में चेहरा बदले। बता दें, मोदी कैबिनेट 1.0 में राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे। उसके बाद 2.0 में राजनाथ को रक्षा मंत्री बनाया गया था। इस बार राजनाथ सिंह को फिर से गृह मंत्री बनाए जाने की अटकलें चल रही है।

    दिल्ली में दोपहर बाद से यह चर्चाएं तेज है कि राजनाथ सिंह को गृह विभाग मिल सकता है। अगर आखिरी वक्त पर अगर कुछ चेंज हो गया तो अमित शाह को दूसरी बार गृह विभाग संभाल सकते हैं। वरना, पलड़ा राजनाथ सिंह का भारी है। हालांकि, देश में जिस तरह की स्थिति है, पंजाब में आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। मणिपुर में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही। मणिपुर में पिछले दो साल से हिंसा की लपटें उठ रही है। कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणाएं भी कर चुकी है। ऐसे में, प्रधानमंत्री अपने किसी करीबी और अनुभवी नेता को ही गृह मंत्री बनाने की प्राथमिकता देंगे।

  • 9 Jun 2024 2:08 PM GMT

    मोदी कैबिनेट 3.0 में करीब 72 मंंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री के साथ राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और राज्‍य मंत्री शामिल है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी फिर से मंत्री पद की शपथ ली।  

  • 9 Jun 2024 2:06 PM GMT

    प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के बाद वरष्ठि नेता राजनाथ सिंह ने शपथ ग्रहण किया। उनके बाद अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा और नीतिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ग्रणह किया। इसके बाद मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

  • 9 Jun 2024 1:18 PM GMT

    पूर्ण राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। 

  • 9 Jun 2024 1:16 PM GMT

    शपथ ग्रहण समारोह में मेहमानों की भीड़। 

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story