Begin typing your search above and press return to search.

Nandan Kanan Express Train Firing: बेखौफ अपराधियों ने चलती ट्रेन पर की कई राउंड फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

Firing On Nandankanan Express Train: ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में रेलवे पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

Nandan Kanan Express Train Firing: बेखौफ अपराधियों ने चलती ट्रेन पर की कई राउंड फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच
X
By Ragib Asim

Firing On Nandankanan Express Train: ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में रेलवे पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। हालांकि, गोलीबारी के कारण यात्रियों के बीच हड़ंकप मच गया था। लेकिन इस गोलीबारी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में ट्रेन को पलटाने की कई साजिश सामने आई हैं। NIA खुद इसकी जांच कर रहा है। अब ऐसे में यात्री ट्रेन पर फायरिंग हो जाना बड़ा सवाल खड़ा करता है।

कई राउंड हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, नंदनकानन एक्सप्रेस पर सुबह 9.25 बजे कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जब ट्रेन चरंपा स्टेशन से आगे निकली कि यात्रियों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद सभी यात्री ऐतिहातन खिड़की से हट कर बैठ गए। फायरिंग गार्ड वाले डब्बे की ओर की गई। जहां यात्री नहीं होते हैं। इस घटना की जानकारी जैसे ही ट्रेन प्रबंधक को मिली, वैसे ही इसकी सूचना GRF को दी गई। GRF मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। अब अधिकारी इस एंगल से जांच कर रहे हैं कि गोली किसने और किस मकसद से चलाई?

रेलवे के खिलाफ रची जा रही साजिश

पिछले कुछ महीनों में कई ट्रेनों को पलटाने की भरसक प्रयास किया गया है। कई जगहों पर ट्रैक पर सिलेडंर, लोहे के बोल्डर, सिमेंट के ब्रिक्स समेत कई अन्य चीज मिले हैं। इसके साथ ही ट्रेन में बम होने की भी अफवाह फैलाई गई थी। कुछ दिनों पहले ही गोंडा रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम होने की जानकारी आई। हालांकि, जांच के बाद कोई बम नहीं बरामद हुआ। इससे पहले महाराष्ट्र से भी बम की धमकी का मामला सामने आया था। आरोपी को नागपुर से पकड़ा गया था। इस आरोपी ने देशभर के विमानों में बम धमाका होने की अफवाह से खलबली मचा दी थी और केंद्रीय मंत्री सहित देशभर की विमान कंपनियों को ईमेल भेजा था। आरोपी की पहचान जगदीश उईके के रूप में हुई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story