Begin typing your search above and press return to search.

Najafgarh Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ में दो युवक की गोली मारकर हत्या, सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

Najafgarh Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ (Najafgarh, Delhi) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग (Rapid firing in the salon) हुई.

Najafgarh Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ में दो युवक की गोली मारकर हत्या, सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप
X
By Ragib Asim

Najafgarh Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ (Najafgarh, Delhi) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग (Rapid firing in the salon) हुई. इस फायरिंग में गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोली लगकर घायल हुए दोनों युवकों अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल (PCR call) प्राप्त हुई थी, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80 स्थित एक सैलून में 1 लड़के को गोली मार दी गई है. इसके अलावा मोहन गार्डन पुलिस थाने में जानकारी मिली कि गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दो लड़कों को गोली मारी गई है, जिनकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई. पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को जानकारी दी गई है. वहीं मामले की जांच के लिए एफएसएल टीमों को लगाया गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story