Begin typing your search above and press return to search.

Nagaur News: नागौर में बस-ट्रेलर की टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत और 6 घायल

Nagaur News: राजस्थान के नागौर (Nagaur) में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Nagaur News:  नागौर में बस-ट्रेलर की टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत और 6 घायल
X
By Ragib Asim

Nagaur News: राजस्थान के नागौर (Nagaur) में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, आज रविवार को अमरपूरा के पास निजी बस और ट्रेलर में टक्कर हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नागौर में रविवार सुबह बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हुई। यह सड़क हादसा नागौर के अमरपुरा गांव के पास हुआ। इस हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, बाकी अन्य 5 लोगों ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना बहुत ही भीषण थी। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोग मदद के लिए जुट गए। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी से साफ नहीं हो पाया है कि ये दुर्घटना किस वजह से हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story