Begin typing your search above and press return to search.

MVA Bharat Bandh News Update: महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र बंद को वापस लिया, जानिए क्या है वजह

MVA Bharat Bandh News Update: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) ने बालापुर में हुई घटना के विरोध में प्रस्तावित महाराष्ट्र बंद के फैसले को वापस ले लिया है।

MVA Bharat Bandh News Update: महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र बंद को वापस लिया, जानिए क्या है वजह
X
By Ragib Asim

MVA Bharat Bandh News Update: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) ने बालापुर में हुई घटना के विरोध में प्रस्तावित महाराष्ट्र बंद के फैसले को वापस ले लिया है। यह निर्णय बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद लिया गया है, जिसमें कोर्ट ने बंद को असंवैधानिक करार दिया था। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को कलेक्टर ऑफिस के सामने बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास मौन प्रदर्शन करेंगे।

बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता और वकील गुणरत्न सदावर्ते और सुभाष झा द्वारा दायर जनहित याचिका में MVA के बंद को 'अवैध' करार दिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने बंद को असंवैधानिक बताते हुए इसे रोकने का आदेश दिया। उद्धव ठाकरे ने कोर्ट के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि वे बंद का आयोजन नहीं करेंगे, भले ही वह निर्णय उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

शरद पवार का बयान

शरद पवार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि बदलापुर कांड में दो मासूम बच्चियों के साथ घिनौना जुर्म हुआ था, जिसके विरोध में यह बंद बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि यह बंद संविधान के मौलिक अधिकारों के तहत था, लेकिन कोर्ट के फैसले के कारण इसे वापस लिया जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story