Begin typing your search above and press return to search.

Mumbai Video: महिला ने की अटल सेतु से कूदने की कोशिश की, ड्राइवर और पुलिस ने बचाया, वायरल हुआ वीडियो, यहां देखें

Mumbai Video: दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल 'अटल सेतु' पर घटे एक वाकये का वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कैब ड्राइवर और पुलिस के 4 कर्मचारियों की मुस्तैदी ने अटल सेतु पर 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली।

Mumbai Video: महिला ने की अटल सेतु से कूदने की कोशिश की, ड्राइवर और पुलिस ने बचाया, वायरल हुआ वीडियो, यहां देखें
X
By Ragib Asim

Mumbai Video: दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल 'अटल सेतु' पर घटे एक वाकये का वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कैब ड्राइवर और पुलिस के 4 कर्मचारियों की मुस्तैदी ने अटल सेतु पर 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली। महिला अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी। यह भी कहा जा रहा है कि महिला ने जानबूझकर समंदर में छलांग लगाई थी।

वाकया कुछ यूं है कि शुक्रवार, 16 अगस्त को शाम करीब 7 बजे मुलुंड निवासी रीमा मुकेश पटेल एक टैक्सी से अटल सेतु (Atal Bihari Vajpayee Trans Harbour Link bridge) पहुंचीं। उन्होंने न्हावा शेवा की ओर गाड़ी रुकवाई। एनडीटीवी के एक वीडियो के मुताबिक, ड्राइवर का कहना है कि महिला ने समंदर में कुछ विसर्जित करने की बात कहकर अटल सेतु पर गाड़ी रुकवाई। ड्राइवर ने मना किया कि यहां गाड़ी रोकने की इजाजत नहीं है। लेकिन महिला ने कहा कि कुछ देर लगेगी।

इसके बाद वह पुल के किनारे की रेलिंग पर बैठ गई। ड्राइवर ने महिला को रेलिंग पर चढ़ने से भी रोका। लेकिन महिला नहीं मानी। उसके बाद महिला ने पानी में कुछ फोटो और मूर्तियों का विसर्जन किया। इस दौरान महिला इधर-उधर भी देख रही थी। इस पर कैब ड्राइवर को कुछ शक हुआ और वह महिला के बगल में जाकर खड़ा हो गया। महिला पुल के पानी वाले हिस्से की ओर थी, जबकि ड्राइवर रोड पर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कैब ड्राइवर को महिला के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है।

अटल सेतु पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। सीसीटीवी के जरिए कंट्रोल रूम की नजर महिला पर पड़ी और तुरंत पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी गई। इसके बाद एक गश्ती वाहन यानि पेट्रोलिंग व्हीकल तुरंत मौके पर पहुंच गया। अचानक से पेट्रोलिंग व्हीकल का सायरन सुनाई दिया। ड्राइवर का कहना है कि उसे भी समझ नहीं आया कि पुलिस को देखकर महिला का बैलेंस बिगड़ा या उसने जानबूझकर समंदर में छलांग लगा दी क्योंकि ड्राइवर का ध्यान भी पुलिस पर चला गया था।

जैसे ही महिला गिरने वाली होती है, कैब ड्राइवर बड़ी ही फुर्ती से उसे पकड़ने की कोशिश करता है। इस कोशिश में ​महिला के बाल उसके हाथ में आ जाते हैं। तब तक पेट्रोलिंग व्हीकल भी वहां आकर रुक जाता है। इसके बाद 4 पुलिसकर्मी तुरंत ही महिला को बचाने में जुट जाते हैं और पुल की रेलिंग पर चढ़ जाते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story