Begin typing your search above and press return to search.

Mumbai Terror Attack Alert: मुंबई पर फिर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, खूफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Terror Attack Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से आतंकवादी हमले का खतरा है। खुफिया एजेंसियों ने मुंबई को दहलाने की साजिश के बारे में इनपुट्स दिए हैं, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पु

Mumbai Terror Attack Alert: मुंबई पर फिर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, खूफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
X
By Ragib Asim

Mumbai Terror Attack Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से आतंकवादी हमले का खतरा है। खुफिया एजेंसियों ने मुंबई को दहलाने की साजिश के बारे में इनपुट्स दिए हैं, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस बल को हर कोने पर तैनात कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों से मिले अलर्ट के बाद मुंबई के धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी DCP को अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने और मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

बाजारों में मॉक ड्रिल

शुक्रवार को क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में पुलिस ने मॉक ड्रिल की, भीड़भाड़ वाली जगहों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह एक सुरक्षा अभ्यास था, लेकिन इसके पीछे के कारणों को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया।

मुंबई जल्द ही नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवा चौथ और दीवाली जैसे त्योहारों के साथ-साथ विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने वाली है। ऐसे में आतंकी गतिविधियों की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को और भी सख्त कर दिया गया है। सभी मंदिरों और बाजारों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दी जा सके।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story