Begin typing your search above and press return to search.

Monsoon Mayhem in Mumbai: बारिश ने तोड़ा 107 साल पुराना रिकॉर्ड, सड़कों से लेकर आसमान तक आफत ही आफत!

Monsoon Mayhem in Mumbai: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है और इसके साथ ही मुंबई में मूसलधार बारिश ने जनजीवन को रोक कर रख दिया है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव, रेलवे ट्रैकों पर पानी, और हवाई उड़ानों में देरी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

Monsoon Mayhem in Mumbai: बारिश ने तोड़ा 107 साल पुराना रिकॉर्ड, सड़कों से लेकर आसमान तक आफत ही आफत!
X
By Ragib Asim

Monsoon Mayhem in Mumbai: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है और इसके साथ ही मुंबई में मूसलधार बारिश ने जनजीवन को रोक कर रख दिया है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव, रेलवे ट्रैकों पर पानी, और हवाई उड़ानों में देरी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। पिछले सप्ताह से जारी बारिश का सिलसिला इस हफ्ते भी रुकने के आसार नहीं दिखा रहा।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 मई को मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने भी निवासियों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। साथ ही शहर की 96 इमारतों को असुरक्षित घोषित किया गया है और उनमें रह रहे लगभग 3,100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

हवाई उड़ानों पर असर, स्पाइसजेट ने दी चेतावनी

बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड करने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इस स्थिति को देखते हुए स्पाइसजेट ने अपने यात्रियों को चेतावनी दी है। “मुंबई में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण सभी प्रस्थान/आगमन उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। कृपया http://spicejet.com/#status पर जाकर अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचते रहें।”

लोकल ट्रेनों की रफ्तार थमी, ट्रैफिक भी जाम

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनें भारी जलभराव के कारण अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं। रेलवे पटरियों पर जमा पानी और रुक-रुककर हो रही तेज बारिश ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। सड़कों पर भी भारी ट्रैफिक जाम है, खासकर दादर, अंधेरी, वडाला और सियॉन जैसे इलाकों में गाड़ियाँ घंटों जाम में फंसी रही हैं।

बारामती में टूटी नहर, दौंड में बाढ़ जैसे हालात

मुंबई से बाहर भी हालात बेहतर नहीं हैं। बारामती और दौंड क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बारामती में नीरा डावा नहर टूटने से पानी पालखी हाइवे पर आ गया, जिससे काटेवाड़ी-भवानीनगर मार्ग को बंद करना पड़ा। 150 से ज्यादा घरों में पानी घुस चुका है। पुणे-सोलापुर हाईवे पानी में डूब गया और पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

रिकॉर्डतोड़ बारिश: 107 साल का रिकॉर्ड टूटा

मुंबई की बारिश ने मई महीने में पिछले 107 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोलाबा वेधशाला में आज 295 mm बारिश दर्ज की गई, जो साल 1918 में हुई 279.4 mm बारिश से भी ज्यादा है। ताक्रूज स्टेशन पर इस महीने अब तक 197.8 mm बारिश दर्ज की गई है, जबकि अब तक का मई में सबसे अधिक रिकॉर्ड 387.8 mm (वर्ष 2000) का रहा है।

मानसून की एंट्री के साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। प्रशासन सतर्क है, लेकिन मौसम की मार ने लोगों की दिनचर्या और आवाजाही को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश अगर ऐसे ही जारी रही, तो आने वाले दिनों में जनजीवन को और भी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story