Begin typing your search above and press return to search.

Mumbai Hoarding Collapse: घाटकोपर होर्डिंग कांड का आरोपी भावेश भिंडे गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Mumbai Hoarding Collapse: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में विशालकाय अवैध होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे को गुरुवार रात राजस्थान के उदयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया।

Mumbai Hoarding Collapse: घाटकोपर होर्डिंग कांड का आरोपी भावेश भिंडे गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Mumbai Hoarding Collapse: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में विशालकाय अवैध होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे को गुरुवार रात राजस्थान के उदयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। महाराष्ट्र पुलिस की मुंबई अपराध शाखा की टीम उसे शुक्रवार सुबह मुंबई ले आई। उसने एक गुप्त अभियान में गिरफ्तारी को अंजाम दिया। भिंडे उदयपुर में एक होटल में छिपा था। 13 मई को मुंबई में हुए हादसे के बाद से वह फरार चल रहा था।

मुंबई पुलिस ने भिंडे और उसकी कंपनी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। भिंडे पर पहले से ही करीब 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस साल जनवरी में भिंडे के खिलाफ मुलुड पुलिस थाने में रेप का मामला भी दर्ज किया गया था। वह जमानत पर चल रहा था। अवैध होर्डिंग लगाने पर भिंडे की कंपनी पर 21 बार जुर्माना लगाया जा चुका है। वह 2009 में मुलंड विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुका है।

हादसे में हुई थी 16 लोगों की मौत

सोमवार 13 मई को मुंबई में आई तूफानी आंधी से घाटकोपर इलाके में लगा विशालकाय अवैध होर्डिंग गिर गया था। हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद 60 घंटे से अधिक समय तक बचाव और राहत अभियान चला था। मुंबई नगर निगम की ओर से बताया गया था कि होर्डिंग के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। बता दें कि विशालकाय होर्डिंग के कारण इसका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज था।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story