Begin typing your search above and press return to search.

Mumbai Crime News Hindi: मुंबई में इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर समुद्र में की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से था परेशान

Mumbai Crime News Hindi: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डोंबिवली निवासी श्रीनिवासन कुरुतुरी के तौर पर हुई है।

Mumbai Crime News Hindi: मुंबई में इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर समुद्र में की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से था परेशान
X
By Ragib Asim

Mumbai Crime News Hindi: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डोंबिवली निवासी श्रीनिवासन कुरुतुरी के तौर पर हुई है। वह पेशे से इंजीनियर थे और कुवैत में कार्यरत थे। घटना बुधवार दोपहर 12:24 बजे की है, जब उन्होंने नवी मुंबई जाने वाली लेन से कूदकर अपनी जान दे दी।

CCTV फुटेज हुआ वायरल

इस आत्महत्या का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि श्रीनिवासन ने अपनी कार सेतु पर खड़ी की और समुद्र में कूद गए।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे कुरुतुरी

NDTV के अनुसार, श्रीनिवासन कुरुतुरी कुवैत से 7-8 महीने पहले ही भारत लौटे थे और अपना व्यवसाय शुरू किया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक 4 साल की बेटी है। परिवार ने बताया कि श्रीनिवासन आर्थिक संकट से जूझ रहे थे और अवसाद से ग्रसित थे। पिछले साल भी उन्होंने कुवैत में केमिकल पीकर जान देने की कोशिश की थी।

आत्महत्या से पहले परिवार से की थी बात

पुलिस के मुताबिक, कुरुतुरी सुबह 11:30 बजे अपने घर से निकले थे और आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले अपनी पत्नी और बेटी से फोन पर बात की थी। पुलिस ने बताया कि शव अभी तक नहीं मिला है और बारिश तथा हाई टाइड के कारण खोज अभियान में समस्या आ रही है। नवी मुंबई पुलिस के अलावा अटल सेतु बचाव दल, तटीय पुलिस और स्थानीय मछुआरे उनकी तलाश में लगे हुए हैं।

मदद के लिए संपर्क करें

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं, तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story