Begin typing your search above and press return to search.

Mumbai BMW Hit and Run Case: BMW हिट एंड रन केस, शिवसेना नेता का बेटा मिहिर गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के आरोपी बेटे मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया।

Mumbai BMW Hit and Run Case: BMW हिट एंड रन केस, शिवसेना नेता का बेटा मिहिर गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर
X
By Ragib Asim

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के आरोपी बेटे मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को ठाणे के शाहपुर से उसे पकड़ा है। साथ ही 12 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। उन्हें वर्ली लाया जाएगा। पुलिस ने मिहिर की मां और बहन को भी हिरासत में लिया है। मिहिर को पकड़ने के लिए 5 टीम गठित की गई थी।

पुलिस ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर

घटना के बाद से आरोपी मिहिर शाह फरार था। वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर भी छिपा था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई जगह छापा मारा था। पुलिस ने मिहिर को पकड़ने के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारी आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह को जमानत मिलने के बाद की है। राजेश शाह को मिहिर को भगाने के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या है मामला?

कोलीवाडा निवासी प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी सुबह स्कूटी पर सवार होकर ससून डॉक में मछली खरीदने गए थे। वापस लौटते समय मिहिर ने अपनी तेज रफ्तार BMW कार से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद प्रदीप उछलकर दूर गिर गए, लेकिन कावेरी स्कूटी में फंसकर कार से साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। जांच में पता चला कि घटना के समय मिहिर ने शराब पी रखी थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story