Begin typing your search above and press return to search.

Mumbai Accident Death: क्रिकेट मैच के दौरान फील्डर के सिर पर लगी गेंद, हो गई मौत

Mumbai Accident Death: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित माटुंगा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां दादकर मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे एक शख्स की मौत हो गई. इनकी पहचान 52 साल के जयेश सावला के रूप में हुई है.

Mumbai Accident Death: क्रिकेट मैच के दौरान फील्डर के सिर पर लगी गेंद, हो गई मौत
X
By Ragib Asim

Mumbai Accident Death: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित माटुंगा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां दादकर मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे एक शख्स की मौत हो गई. इनकी पहचान 52 साल के जयेश सावला के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बगल की पिच से आई गेंद उनके सिर पर जा लगी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चश्मदीद ने बताया कि जयेश सावला पास के ही दादर पारसी कॉलोनी स्पोर्टिंग क्लब मैदान पर वह फील्डिंग कर रहे थे. उनके ठीक पीछे की पिच पर एक दूसरा क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. वहां एक बल्लेबाज ने जोरदार शॉट लगाया, जिसमें गेंद उनके सिर पर कान के पीछे जा लगी. चोट लगते ही वह वहीं गिर पड़ा. उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लायन ताराचंद अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जयेश को शाम करीब पांच बजे मृत अवस्था में लाया गया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों मैच कच्छी वीज़ा ओसवाल विकास लीजेंड कप के लिए खेले जा रहे थे, जो 50 और उससे अधिक उम्र वालों के लिए एक टी20 टूर्नामेंट है. शहर में खेल के मैदानों की कमी के चलते एक ही फील्ड में एकसाथ कई क्रिकेट मैच होना आम बात है. इन क्रिकेट मैचों के दौरान खिलाड़ियों के घायल होने की खबरें पहले भी आती रही हैं, लेकिन शायद यह पहला मौका है जब क्रिकेट मैच में चोट लगने से किसी की मौत हुई है.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है. उन्होंने शव परीक्षण का आदेश दिया है, लेकिन इसमें किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं दिख रही. पोस्टमॉर्टम के बाद यह शव परिवार को सौंप दिया गया.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story