Begin typing your search above and press return to search.

Mumbai News Hindi: मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हीलचेयर, 1.5 किलाेमीटर पैदल चलने के बाद 80 साल के बुजुर्ग की पत्नी के सामने मौत

Mumbai News Hindi: देश के सबसे व्यस्त मुंबई हवाई अड्डे पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को व्हीलचेयर नहीं मिली, जिससे उनको डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। इससे उनकी मौत हो गई।

Mumbai News Hindi: मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हीलचेयर, 1.5 किलाेमीटर पैदल चलने के बाद 80 साल के बुजुर्ग की पत्नी के सामने मौत
X
By Ragib Asim

Mumbai News Hindi: देश के सबसे व्यस्त मुंबई हवाई अड्डे पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को व्हीलचेयर नहीं मिली, जिससे उनको डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। इससे उनकी मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ विमान से उतरकर 1.5 किलोमीटर की दूरी पर बने टर्मिनल के इमिग्रेशन काउंटर तक पैदल गए थे। यहां वे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें हवाई अड्डे पर प्राथमिक उपचार के बाद नानावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

मृतक बुजुर्ग भारतीय मूल के अमेरिकी पासपोर्ट धारक थे। उन्होंने रविवार को अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 से न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और सोमवार दोपहर 2ः10 बजे मुंबई पहुंचे। बुजुर्ग दंपति ने टिकट बुकिंग के समय ही व्हीलचेयर मांगी थी, लेकिन जब हवाई अड्डे पर उतरे तो बुजुर्ग दंपति में सिर्फ एक को व्हीलचेयर मिली। ऐसे में बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाया और खुद उनके पीछे पैदल-पैदल चले।

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क से मुंबई आई एयर इंडिया की उड़ान में करीब 32 यात्री ऐसे थे, जो व्हीलचेयर की मदद से चलते हैं, लेकिन इसमें से सिर्फ 15 को ही व्हीलचेयर और सहायक उपलब्ध कराया गया। घटना के बाद एयर इंडिया की ओर से सफाई दी गई है। उन्होंने बताया कि व्हीलचेयर की भारी मांग होने के कारण उन्होंने यात्री को थोड़ी देर इंतजार करने को कहा था, लेकिन उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने न्यूजबाइट्स को बताया, "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई आ रहे हमारे एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ थे, जो व्हीलचेयर पर थीं। व्हीलचेयर की भारी मांग के चलते हमने यात्री से उन्हें भी व्हीलचेयर सहायता प्रदान करने तक रुकने को कहा था, लेकिन उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ पैदल जाना चुना।" उन्होंने कहा कि बीमार पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

एयरलाइन ने कहा कि वह यात्री के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है। उसने कहा कि कंपनी की बुकिंग के समय व्हीलचेयर मांगने वाले हर यात्री को व्हीलचेयर प्रदान करने की नीति है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story