Begin typing your search above and press return to search.

Mukhtar Ansari Death Updates: मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, जहर देने का लगा आरोप

Mukhtar Ansari Death Update: पूर्वांचल के सबसे बड़े माफ‍िया व डॉन मुख्‍तार अंसारी की गुरुवार को अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बांदा जेल में हार्ट अटैक आने के बाद मुख्‍तार को आनन-फानन में बांदा मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

Mukhtar Ansari Death Updates: मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, जहर देने का लगा आरोप
X
By Ragib Asim

Mukhtar Ansari Death Update: पूर्वांचल के सबसे बड़े माफ‍िया व डॉन मुख्‍तार अंसारी की गुरुवार को अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बांदा जेल में हार्ट अटैक आने के बाद मुख्‍तार को आनन-फानन में बांदा मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती कराया गया था. बांदा मेडिकल कॉलेज ने माफ‍िया की मौत की पुष्टि कर दी है. माफ‍िया की मौत की सूचना उसके घर वालों को दे दी गई है. साथ ही पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है.

प्रसाशन का दवा रोजा रखने से बिगड़ी तबीयत

बताया गया कि रोजा रखने के चलते मुख्‍तार की तबीयत बिगड़ गई थी. डॉक्टरों ने रोजा रखने की वजह से तबीयत खराब होने की बात कह रहे हैं. रोजा रखने से मुख्तार अंसारी को कमजोरी आ गई थी. कमजोरी के चलते ही मुख्तार को हार्ट अटैक पड़ा. तीन डॉक्टरों का पैनल इलाज में जुटा था. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी अस्पताल में मौजूद हैं. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की तरफ से तीन डॉक्टरों का पैनल इलाज के लिए नियुक्त किया गया था.

जहर देने का लगा आरोप

आपको बताते चलें कि मुख्तार अंसारी को जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल देख रहा था. पिछले कुछ दिनों से माफिया डॉन की हालत गंभीर चल रही थी. बुधवार देर रात भी अचानक से अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और तब मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा था. पता चला था कि अंसारी की हालत नाजुक थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और आज फिर हार्ट अटैक की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी. डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था. हालंकि उसके बेटे उमर अंसारी ने आरोप लगाया है कि मुख्तार को जहर दिया गया है.

उधर, मुख्‍तार के गृह जनपद मऊ में अलर्ट जारी कर दिया गया है. शासन स्तर से एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर को बांदा के हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं, जिस जगह मुख़्तार का इलाज चल रहा है वहां के बाकी तीमारदारों को बाहर निकाल दिया गया है. माफिया मुख्तार के परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हो गए हैं.

पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

मुख्तार अंसारी की मौत की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी जिलों में गस्त के निर्देश दिए गए हैं. खासकर मऊ और गाजीपुर जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story