Begin typing your search above and press return to search.

MS Dhoni Brand Deals: महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में बने चोटी के सितारे, 2024 में साइन की 42 डील्स

MS Dhoni Brand Deals: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) न केवल क्रिकेट मैदान पर, बल्कि कमाई की पिच पर भी लगातार छक्के और चौके मार रहे हैं। अपनी लोकप्रियता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर धोनी ने 2024 के पहले छह महीनों में 42 ब्रांड डील्स साइन की हैं

MS Dhoni Brand Deals: महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में बने चोटी के सितारे, 2024 में साइन की 42 डील्स
X
By Ragib Asim

MS Dhoni Brand Deals: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) न केवल क्रिकेट मैदान पर, बल्कि कमाई की पिच पर भी लगातार छक्के और चौके मार रहे हैं। अपनी लोकप्रियता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर धोनी ने 2024 के पहले छह महीनों में 42 ब्रांड डील्स साइन की हैं, जिससे उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज सितारों शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी बनी रही प्रतिष्ठा

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो और अब केवल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के रूप में सक्रिय हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। अब भी कंपनियां उनके साथ जुड़ने के लिए बेताब रहती हैं। TAM मीडिया रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने इस साल की पहली छमाही में सबसे ज्यादा कंपनियों को आकर्षित किया है।

धोनी का ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो

धोनी का ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो बेहद विविधतापूर्ण है, जिसमें Eurogrip Tyres, Citroën, Flipkart की कंपनी Cleartrip, Gulf Oil, Pepsi, EMotorad, Mastercard, Explosive Whey जैसे प्रमुख ब्रांड्स शामिल हैं। इसके अलावा, धोनी के साथ कई अन्य कंपनियां भी जुड़ी हुई हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट में नंबर 1 पर धोनी

2024 की पहली छमाही में, धोनी ने 42 ब्रांड डील्स साइन की, जबकि अमिताभ बच्चन ने 41 और शाहरुख खान ने 34 डील्स की। हालांकि, धोनी का औसत डेली स्क्रीन टाइम अन्य सितारों की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है।

CSK की ब्रांड वैल्यू में भी योगदान

धोनी की लोकप्रियता का फायदा केवल उनके व्यक्तिगत ब्रांड को ही नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स को भी हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की कप्तानी में CSK आईपीएल की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 2024 में 231 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

धोनी की नेटवर्थ और निवेश

महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ लगभग 1,040 करोड़ रुपये के आस-पास है। वे हर महीने करीब 4 करोड़ रुपये कमाते हैं और कई स्टार्टअप्स में भी निवेश किए हैं, जिनमें Tagda Raho, Khatabook, और Cars24 शामिल हैं। धोनी की सफलता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी ब्रांड वैल्यू और स्मार्ट निवेश उन्हें लगातार नए आयामों तक पहुंचा रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story