Begin typing your search above and press return to search.

MP Vishal Patil joins Congress: सांगली से जीते निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, पार्टी का आंकड़ा 100 पार

MP Vishal Patil joins Congress: महाराष्ट्र के सांगली सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विजयी विशाल पाटिल शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

MP Vishal Patil joins Congress: सांगली से जीते निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, पार्टी का आंकड़ा 100 पार
X
By Ragib Asim

MP Vishal Patil joins Congress: महाराष्ट्र के सांगली सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विजयी विशाल पाटिल शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पाटिल ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की और अपना समर्थन पार्टी को दिया।

विशाल पाटिल ने क्यों चुनी कांग्रेस?

विशाल पाटिल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना संभव नहीं था, लेकिन जनता ने कांग्रेस की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए उन्हें वोट दिया। उन्होंने कहा, "मैंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा, लेकिन मेरी विचारधारा हमेशा कांग्रेस के करीब रही है।"

कांग्रेस के सांसदों की संख्या 101 हुई

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 99 सांसद जीते थे। पाटिल के समर्थन के बाद पार्टी के सांसदों की संख्या अब 100 हो गई है। इसके अलावा, बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीते पप्पू यादव भी कांग्रेस के समर्थन में हैं, जिससे कांग्रेस के पास कुल 101 सांसद हो गए हैं। पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी बीमा भारती को हराया और 23,847 वोटों से जीते थे।

कौन हैं विशाल पाटिल?

विशाल पाटिल का परिवार कांग्रेस से गहरा संबंध रखता है। उनके दादा वसंतदादा पाटिल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और पिता प्रकाशबापू पाटिल सांगली से पांच बार सांसद रह चुके हैं। प्रकाशबापू के निधन के बाद उनके बेटे प्रतीक ने सांगली सीट पर उपचुनाव जीता और केंद्र में मंत्री भी रहे। प्रतीक ने हाल ही में राजनीति से सन्यास लिया, जिसके बाद विशाल पाटिल ने परिवार की राजनीतिक विरासत संभाली। उन्होंने भाजपा के संजय पाटिल को 1 लाख वोटों से हराया। विशाल पाटिल का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आगामी चुनावों में कांग्रेस के समर्थन को और मजबूत करेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story