Begin typing your search above and press return to search.

MP News: मध्यप्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी वीरा राणा, कल मिलेगा CS का प्रभार

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) की मतगणना के तीन दिन पहले प्रदेश की नई मुख्य सचिव आईएएस वीरा राणा (New Chief Secretary IAS Veera Rana) होगी।

MP News: मध्यप्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी वीरा राणा, कल मिलेगा CS का प्रभार
X
By Ragib Asim

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) की मतगणना के तीन दिन पहले प्रदेश की नई मुख्य सचिव आईएएस वीरा राणा (New Chief Secretary IAS Veera Rana) होगी। वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस (Iqbal Singh Bains) की दूसरी सेवावृद्धि 30 नवंबर को समाप्त हो रही हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए हैं। 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वीरा राणा के पास माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल तथा कृषि उत्पादन आयुक्त मध्य प्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) प्रभार है।

सामान्य प्रशासन के आदेश के अनुसार उनको अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राणा बैंस के बाद मध्य प्रदेश में पदस्थ सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह 2024 में सेवानिवृत्त होगी। इससे पहले प्रदेश के आईएएस अधिकारी अजय तिर्की, संजय बंदोपाध्याय और अनुराग जैन का नाम भी मुख्य सचिव की रेस में था, लेकिन यह अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है। इसमें अजय तिर्की दिसंबर 2023, संजय बंदोपाध्याय अगस्त 2024 और अनुराग जैन अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

वहीं, सीएस के दावेदारों में मो.सुलेमान, आशीष उपाध्याय, विनोद कुमार, राजीव रजन, राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा और मलय श्रीवास्तव का नाम भी चल रहा था। वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार सरकार ने सेवावृद्धि दी। वह 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सरकार ने उनको 6 माह की सेवावृद्धि दे दी। इसके बाद 30 मई 2023 को दूसरी बार उनको सेवावृद्धि दी गई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story