Begin typing your search above and press return to search.

Monkeypox Virus: पकिस्तान पहुंचा मंकीपॉक्स, WHO ने जारी की हेल्थ इमरजेंसी, जानिए क्या है एमपॉक्स?

Monkeypox Virus: स्वीडन के बाद एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) पाकिस्तान पहुंच गया है। यहां 3 मरीजों के लिए वायरस के लक्षण देखें हैं, जिसके बाद अलर्ट जारी किया है।

Monkeypox Virus: पकिस्तान पहुंचा मंकीपॉक्स, WHO ने जारी की हेल्थ इमरजेंसी, जानिए क्या है एमपॉक्स?
X
By Ragib Asim

Monkeypox Virus: स्वीडन के बाद एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) पाकिस्तान पहुंच गया है। यहां 3 मरीजों के लिए वायरस के लक्षण देखें हैं, जिसके बाद अलर्ट जारी किया है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये मरीज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पाकिस्तान पहुंचे थे। तीनों मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है और इन पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही इनके संपर्क में आए अन्य लोगों पर भी डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का मामला सामने आया हो, इससे पहले भी पाकिस्तान के कुछ इलाकों में एमपॉक्स के मामले आए थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हाल के मरीजों में कौन सा वैरिएंट था। बता दें, गुरुवार को स्वीडन में एमपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया, जिसकी स्वास्थ्य और सामाजिक मामलों के मंत्री जैकब फोर्समेड ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह गंभीर प्रकार का एमपॉक्स है, जिसे क्लेड I कहते हैं।

क्या है एमपॉक्स बीमारी?

एमपॉक्स एक संक्रमित बीमारी है, जो लोगों के निकट संपर्क से फैलता है। इसमें व्यक्ति को फ्लू जैसे लक्षण होते हैं और शरीर पर मवाद से भरे दानें दिखाई देते हैं। वायरस पहले कांगो में क्लेड I के रूप में सामने आया। बाद में नया वैरिएंट, क्लेड Ib मिला, जो यौन संचारण सहित निकट संपर्क से आसानी से फैलता है। बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा में फैलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story