Begin typing your search above and press return to search.

Menaka Irani Death: डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

Menaka Irani Death: बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 79 की उम्र में आखिरी सांस ली।

Menaka Irani Death: डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
X
By Ragib Asim

Menaka Irani Death: बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 79 की उम्र में आखिरी सांस ली। पैपराजी विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। इस खबर के आते ही लोग और फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे फराह की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

फराह ने मां के लिए लिखा था भावुक नोट

12 जुलाई को मां के जन्मदिन पर फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'हम सभी अपनी मांओं को हल्के में लेते हैं...खासकर मैं! पिछले महीने मैंने जाना कि मैं अपनी मां से कितना प्यार करती हूं.. वो सबसे मजबूत और बहादुर इंसान हैं...कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है। जन्मदिन मुबारक हो मां। आज अच्छा दिन है घर लौटने के लिए। मुझे इंतजार है कि आप कब वापस मुझसे लड़ेंगी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

मां के बेहद करीब थे फराह और साजिद

मेनका अभिनेत्री डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। मेनका ने फिल्म निर्माता कामरान खान से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हुए साजिद खान और फराह। पिता के चले जाने के बाद मेनका ने अकेले अपने दोनों बच्चों की परवरिश की थी। फराह और साजिद दोनों ही अपनी मां के बेहद करीब थे। एक इंटरव्यू में फराह ने बताया था कि उनका पालन-पोषण करने में उनकी मां को कितनी कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

इस फिल्म में दिख चुकी हैं मेनका

मेनका भी अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने साल 1963 में आई फिल्म 'बचपन' में काम किया था। इस फिल्म को सलीम खान ने लिखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें क्या हुआ था, यह जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन फराह ने इतना जरूर बताया था कि उनकी मां कई सजरी का दर्द झेल चुकी थीं। मेनका के चले जाने से पूरे बॉलीवुड में शोक है।

किसी परिचय की मोहताज नहीं फराह

बात करें फराह के करियर की तो वह इंडस्ट्री की बेहतरीन निर्देशकों और कोरियोग्राफरों में से एक हैं। कई बड़े सितारों को अपनी धुन पर नचा चुकीं फराह ने शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। बतौर निर्देशक उनकी 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्में भी हिट रहीं। फराह के भाई साजिद भी मशहूर निर्देशक हैं, जो 'हाउसफुल' जैसी कई हिट फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story