Begin typing your search above and press return to search.

Mausam Ka Haal, 27 July 2023: द‍िल्‍ली-NCR में आज भी होगी बार‍िश, IMD ने दिया अपडेट, जानें मौसम का हाल

Mausam Ka Haal, 27 July 2023: दिल्ली के कई इलाकों में कल सुबह से ही झमाझम बारिश का कहर देखने को मिला है. बुधवार को हुई बारिश से राजधानी के लोगो के गर्मी से रहात मिली है. वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है.

Weather Update Today, 25 August 2023: दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल, जानें अपने शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Mausam Ka Haal, 27 July 2023: दिल्ली के कई इलाकों में कल सुबह से ही झमाझम बारिश का कहर देखने को मिला है. बुधवार को हुई बारिश से राजधानी के लोगो के गर्मी से रहात मिली है. वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी कि गुरूवार को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए कई जगहो पर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश के कारण तापमान में गिरावट

मंगलवार आधी रात से ही दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बादल देखने को मिल गए थे. सुबह कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. ज्यादातर बारिश सुबह आठ बजे तक हुई. इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की धूप भी निकली. हालांकि, बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई. बुधवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. हवा में नमी का स्तर 100 से 80 फीसदी तक रहा. बारिश 37.7 मिमी रिकार्ड की गई.

दिल्ली के मयूर विहार में भारी बारिश दर्ज

वहीं दिल्ली के मयूर विहार में भारी बारिश दर्ज की गई. मयूर विहार में सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे के बीच 111 मिमी बारिश दर्ज की गई. मुंगेशपुर में भी 53.5 मिमी बारिश हुई. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मानसून सीजन की 73 प्रतिशत बारिश दो महीने से भी कम समय में हुई है. सीजन की सामान्य बारिश 247.8 मिमी है जबकि अब तक 470.3 मिमी बारिश हो चुकी है. इसी तरह जुलाई में भी दो दिन 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

इस झमाझम बारिश के चलते दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 73 रहा. हवा के इस स्तर को ”संतोषजनक” श्रेणी में रखा जाता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story