Begin typing your search above and press return to search.

Mata Vaishno Devi Landslide: मां वैष्णो देवी रूट पर हुआ लैंडस्लाइड: मौत का आंकड़ा पहुंचा 31, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mata Vaishno Devi Route Par Huaa Landslide: जम्मू कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण हाहाकार मचा हुआ। मंगलवार को कटरा स्थित मां वैष्णो देवी रूट पर लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी चपेट में आने से अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। मौत का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

मां वैष्णो देवी रूट पर हुआ लैंडस्लाइड: मौत का आंकड़ा पहुंचा 31, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
X
By Chitrsen Sahu

Mata Vaishno Devi Route Par Huaa Landslide: जम्मू कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण हाहाकार मचा हुआ। मंगलवार को कटरा स्थित मां वैष्णो देवी रूट पर लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी चपेट में आने से अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। मौत का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

अर्धकुमारी मंदिर के पास हुआ लैंडस्लाइड

बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे के आसपास अर्धकुमारी मंदिर के पास पहाड़ से पेड़ और पत्थर नीचे गिर आए। जिसकी चपेट में मां वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु आ गए। लैंडस्लाइड की चपेट में आने और मलबे में दबने से अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई है।

रोकी गई मां वैष्णो देवी यात्रा

लैंडस्लाइड की घटना के बाद लोग अपनों को खोजने अस्पताल और वैष्णो देवी आधार शिविर में पहुंचे। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड में घायलों को कटरा के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कटरा स्थित मां वैष्णो देवी रूट पर लैंडस्लाइड होने और बारिश के कारण मां वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह प्रशासन और मौसम विभाग की गाइडलाइन का पालन करें।

भारी बारिश के साथ बादल फटने की संभावना

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश के साथ ही बादल फटने की भी संभावना जताई है। वहीं अगले 40 घंटों में जम्मू संभाग में अति से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से तवी नदी उफान पर है। ऐसे में नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story