Begin typing your search above and press return to search.

Manipur Women Naked Video: मणिपुर में दो कुकी समुदाय की महिलाओ को नंगा करके घुमाया गया, सामूहिक बलात्कार भी किया

Manipur Women Naked Video: मणिपुर में कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया और उसके बाद उनकी नंगी परेड निकाली गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने भी यह वीडियो देखा वह कार्रवाई की डिमांड कर रहा है। मणिपुर की इस घटना के बाद फिर से लोगों में आक्रोश फैल गया है।

Manipur Women Naked Video: मणिपुर में दो कुकी समुदाय की महिलाओ को नंगा करके घुमाया गया, सामूहिक बलात्कार भी किया
X
By Ragib Asim

Manipur Women Naked Video: मणिपुर में कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया और उसके बाद उनकी नंगी परेड निकाली गई। इस जुल्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने भी यह वीडियो देखा वह कार्रवाई की डिमांड कर रहा है। मणिपुर की इस घटना के बाद फिर से लोगों में आक्रोश फैल गया है।

मणिपुर में एक भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि पुरुषों के ग्रुप द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाया जा रहा है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने कहा है कि महिलाओं के साथ पास के खेत में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया है।

यह घटना 4 मई को राज्य की राजधानी इम्फाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। तब मैतेई समुदाय के लोगों द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच हिंसा जारी थी।

दरअसल, मेइती समुदाय (Meitei Community) की अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग के विरोध में 3 मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' का आयोजन हुआ था। जिसके बाद पहाड़ी राज्य में झड़पें शुरू हो गई। इस हिंसा में अब तक तक कम से कम 150 लोगों की जान जा चुकी है। केंद्र और राज्य सरकारें शांति के प्रयास कर रही है। कुछ असर दिखा भी, मगर बीच-बीच में इसी तरह की वारदातें फिर उग्र रूप ले लेती है। अब, अनुमान है कि महिलाओं के नग्न वीडियो सामने आने के बाद हिंसा का एक और दौर कहीं देखने को ना मिले।

खबरिया चैनल NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर के कुकी आदिवासी समुदाय (Kuki Tribal Community) के समूह आईटीएलएफ ने कहा है कि, 'सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मेइती समुदाय के लोगों ने दो कुकी महिलाओं को धान के खेत के पास से ले जा रहे हैं। इनके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया है।'

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story