Begin typing your search above and press return to search.

Manipur Crime News: Manipur में असम राइफल्स के जवान ने अपने 6 साथियों पर चलाईं गोलियां, फिर की आत्महत्या

Manipur Crime News: मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने अपने 6 साथियों को गोली मार खुद भी आत्महत्या कर ली।

Manipur Crime News: Manipur में असम राइफल्स के जवान ने अपने 6 साथियों पर चलाईं गोलियां, फिर की आत्महत्या
X
By Ragib Asim

Manipur Crime News: मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने अपने 6 साथियों को गोली मार खुद भी आत्महत्या कर ली। मणिपुर पुलिस की ओर से बताया गया कि असम राइफल्स के बटालियन में हुई गोलबारी में सभी 6 जवान घायल हो गए हैं। सभी को चुराचांदपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि यह घटना मणिपुर में जारी जातीय हिंसा की वजह से नहीं हुई है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, गोली मारने वाला आरोपी सैनिक कुकी समुदाय से है, जबकि घायल सैनिक न मैतेई हैं और न मणिपुर से हैं। मणिपुर पुलिस का कहना है कि गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। असम राइफल्स का कहना है कि सभी बटालियन में हर वर्ग और समुदाय के लोग शामिल हैं और सभी मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।

मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स की ओर से दिए गए बयान को एक्स पर साझा किया। इसमें लिखा है, 'मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष के मद्देनजर किसी भी संभावित अफवाह को दूर करने और अटकलों से बचने के लिए घटना का विवरण पारदर्शी रूप से साझा करना महत्वपूर्ण है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।'

मणिपुर में 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदायों में जातीय हिंसा जारी है। हिंसा में अब तक 200 लोग मारे गए हैं। मणिपुर में 53 प्रतिशत मैतेई आबादी इंफाल घाटी में, जबकि नागा और कुकी सहित 40 प्रतिशत आदिवासी पहाड़ी जिलों में हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story