Begin typing your search above and press return to search.

Bus Accident: मंदसौर से जा रही बस पुलिया से पलटी, एक की मौत, कई गंभीर, घायलों को ट्रक में अस्पताल पहुंचाया

Bus Accident: मंदसौर (Mandsaur) से राजस्थान (Rajasthan) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) की ओर जा रही बस पलटने (Bus Accident) से एक यात्री की मौत (death of a passenger) हो गई है और 28 यात्री घायल (28 passengers injured) हैं।

Bus Accident: मंदसौर से जा रही बस पुलिया से पलटी, एक की मौत, कई गंभीर, घायलों को ट्रक में अस्पताल पहुंचाया
X
By Ragib Asim

Bus Accident: मंदसौर (Mandsaur) से राजस्थान (Rajasthan) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) की ओर जा रही बस पलटने (Bus Accident) से एक यात्री की मौत (death of a passenger) हो गई है और 28 यात्री घायल (28 passengers injured) हैं। इनमें तीन यात्री गंभीर घायल (Three passengers seriously injured) हैं। हादसा हथूनिया के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी और एक पुलिया से नीचे पलट गई।

सोमवार देर रात हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और ट्रक और एंबुलेंस की मदद (Truck and ambulance help) से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकार जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण बस के आगे का टायर फटना माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हादसा होने और हालत गंभीर होने के चलते कुछ घायलों को एक ट्रक में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिनमें बाकी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अब यहां सभी का उपचार चल रहा है।

गांववालों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि यह बस मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से राजस्थान के प्रतापगढ़ की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार बस हथूनिया गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर हथूनिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story