Begin typing your search above and press return to search.

Mandi Lok Sabha Election 2024: मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह ने किया बेटे के नाम का ऐलान

Mandi Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर लोकसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है।

Mandi Lok Sabha Election 2024: मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह ने किया बेटे के नाम का ऐलान
X
By Ragib Asim

Mandi Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर लोकसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। अब कांग्रेस इस सीट से विक्रमादित्य सिंह को टिकट देने की तैयारी में है। हालांकि, पार्टी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह ने इस बात का ऐलान कर दिया है।

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए प्रतिभा ने कहा, "हमने जो 2-3 नाम छांटे थे, उन पर चर्चा हुई। यह कांग्रेस आलाकमान और मल्लिकार्जुन खड़गे पर निर्भर करता है कि वे किन नामों पर मुहर लगाते हैं। हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार मंडी सीट से किसी युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए। इसलिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बन गई है। नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।"

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह?

विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद वे राजनीति में उतर गए और 2013 से 2017 तक हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 2017 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर शिमला ग्रामीण सीट से पहली बार चुनाव जीता था। हाल ही में हिमाचल में हुई सियासी उठापठक के दौरान विक्रमादित्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story