Begin typing your search above and press return to search.

Manipur Viral Video: मणिपुर घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, महिलाओं के साथ की थी सारी हदें पार

Manipur Violence: पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने के बाद उनको निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम खुयरूम हेरादार बताया जा रहा है.

Manipur Viral Video: मणिपुर घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, महिलाओं के साथ की थी सारी हदें पार
X
By Ragib Asim

Manipur Violence: पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने के बाद उनको निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम खुयरूम हेरादार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को आज यानी गुरुवार सुबह थॉउबल से गिरफ्तार किया है. 32 वर्षीय हेरादास की पहचान पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना की वीडियो से की है. इस वीडियो में आरोपी ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है. मणिपुर पुलिस का कहना है कि हेरादास ही इस मामले का मुख्य आरोपी है.

वीडियो से पूरे देश में कोहराम

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो कल यानी बुधवार से वायरल हो रहा है. हालांकि केंद्र सरकार के दखल के बाद इस वीडियो के अब हटवा दिया गया है. मानवता का शर्मसार करने वाले इस वीडियो ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया है. 4 मई की इस घटना को लेकर लोगों का गुस्सा पुलिस-प्रशासन पर फूट रहा है. लोगों में इस बात को लेकर काफी उबाल है कि इतना पुराना वीडियो होने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की थी. हालांकि अब पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है.

यह वीडियो वायरल होने के बाद कई महीने से सुलग रहे मणिपुर में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने 18 मई को ही एफआईआर दर्ज कर ली थी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. अब जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस पर एक्शन लेने का दबाव भी बढ़ गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को नग्न कर दौड़ाते हुए देखा गया था.

FIR में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'एफआईआर के अनुसार हिंसा के मद्देनजर पांच लोगों का परिवार भीड़ से बचते हुए जंगल की तरफ भाग गया था. दरअसल, उनके गांव पर हमला कर लूटपाट की गई थी. अराजक तत्वों ने कई घरों में आग लगा दी थी. बाद में पुलिस ने उन्हें बचाया था.' लेकिन जल्द ही नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर टूबुल के पास हिंसक भीड़ ने उक्त परिवार को घेर लिया. उन लोगों को पुलिस हिरासत से ले गए. 56 वर्षीय एक शख्स की मौके पर ही हत्या कर दी. उसके बाद भीड़ ने 3 महिलाओं पर हमला बोला. उनके कपड़े उतार दिए और उन्हें नग्न कर घुमाया गया. भीड़ ने 21 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया.

मारा गया भाई

एफआईआर के मुताबिक, एक 19 वर्षीय युवक की भी हत्या कर दी गई. उस युवक ने भीड़ को अपनी बहन पर हमला करने से रोकने की कोशिश की थी. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों महिलाएं भागने में सफल रहीं.

क्या था मामला?

मणिपुर का हालिया वायरल वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है. 800-1,000 उपद्रवियों की सशस्त्र भीड़ ने दो कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया. अब यह भयानक वीडियो वायरल हो चुका है. वीडियो से पूरे देश में बड़े पैमाने पर आक्रोश है. यह घटना बी फीनोम गांव में हुई थी. मामले का पहला आरोपी गिरफ्तार हो चुका है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story