Begin typing your search above and press return to search.

Maihar News: मां शारदा को प्रसन्न करने के लिए भक्त ने काटा अपना गला, बेहोश होकर हवन कुंड में गिरा

Maihar News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मां शारदा की भक्ति का का ऐसा रूप देखने को मिला जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाए। मैहर स्थित शारदा माता मंदिर में सोमवार रात एक भक्त ने अपना गला काट लिया।

Maihar News: मां शारदा को प्रसन्न करने के लिए भक्त ने काटा अपना गला, बेहोश होकर हवन कुंड में गिरा
X
By Ragib Asim

Maihar News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मां शारदा की भक्ति का का ऐसा रूप देखने को मिला जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाए। मैहर स्थित शारदा माता मंदिर में सोमवार रात एक भक्त ने अपना गला काट लिया। हालांकि अभी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। गला काटने के बाद उस शख्स को अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के निवासी 37 वर्षीय लल्लाराम के रूप में हुई। मैहर पुलिस थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया, ‘‘लल्लाराम, शारदा माता मंदिर के हवनकुंड के पास मृत पाया गया। वह अकेले आया था और उसने अपना गला काट लिया। उसने ऐसा क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है।’’ द्विवेदी ने बताया, ‘‘किसी ने उसे ऐसा करते हुए नहीं देखा। एक अधिकारी ने उसे खून से लथपथ देखा और उसके पास ही एक चाकू पड़ा हुआ था।’’

बता दें कि इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। साल 2020 में नवरात्र के पहले मां शारदा के दरबार में एक 50 वर्षीय शख्स ने खुद का गला काट लिया था। बताया जा रहा था कि यह सब उसने मां को खुश करने के लिए किया था। खून से लथपथ शख्स को देखकर मंदिर में हंगामा मच गया था। इस दौरान वह शख्स बार-बार कह रहा था कि मां को धरती पर आना होगा, मेरे साथ न्याय करना होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story