Begin typing your search above and press return to search.

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 की पहली किस्त कब मिलेगी? CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान!

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टो में बीजेपी ने वादा किया था कि अगर वह राजधानी की सत्ता में आती है तो दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये महीना मिलेंगे।

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 की पहली किस्त कब मिलेगी? CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान!
X
By Ragib Asim

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टो में बीजेपी ने वादा किया था कि अगर वह राजधानी की सत्ता में आती है तो दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये महीना मिलेंगे। बीजेपी की जीत और रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब दिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। शपथ ग्रहण से पहले ही रेखा गुप्ता ने ऐलान कर दिया कि महिलाओं के लिए मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की सत्ता में एक बार फिर आने पर दिल्ली की महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपये मासिक सहायता का वादा किया था। रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि बीजेपी की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये महीने की वित्तीय मदद के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी।

गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 बीजेपी विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय मदद सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। 8 मार्च तक महिलाओं के खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।’’ हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी के 10 साल लंबे शासन का अंत कर दिया। बीजेपी दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद लौटी है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं। उन्होंने 20 फरवरी को राजधानी के मुख्यमंत्री के तौर पर बागडोर संभाली। महिला समृद्धि योजना दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए नहीं है। यह सिर्फ गरीब महिलाओं के लिए है। स्कीम के तहत वित्तीय मदद महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story