Begin typing your search above and press return to search.

Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, जानिए कब से मिलेगा योजना का लाभ?

Mahila Samman Yojana: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये मासिक मानदेय देने जा रही है।

Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, जानिए कब से मिलेगा योजना का लाभ?
X
By Ragib Asim

Mahila Samman Yojana: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये मासिक मानदेय देने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है, और इसे लागू करने के लिए कागजी काम लगभग पूरा हो चुका है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद महिलाओं से वादा किया था कि उनकी सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी। इसी वादे को पूरा करने के लिए आतिशी सरकार इस योजना पर तेजी से काम कर रही है।

किसे मिलेगा लाभ?

आतिशी ने बताया कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे, बशर्ते वे सरकारी कर्मचारी या करदाता न हों। इसके लिए महिलाएं स्व-घोषणा पत्र और आधार संख्या के साथ योजना का लाभ उठा सकेंगी।

कब होगी शुरुआत?

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि इस योजना के लिए पहले ही बजट आवंटित कर दिया गया है, और योजना को फरवरी 2024 में होने वाले दिल्ली चुनाव से पहले लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 2714 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है, जिससे लाखों महिलाएं लाभान्वित होंगी। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे दिल्ली की लगभग 50 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।

इन राज्यों में भी महिलाओं को दिए जा रहे 1 हजार रूपए

बता दें, देश के कई राज्यों में महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में यह योजना चल रही है। महाराष्ट्र में "मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना" के तहत 21 से 65 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने दिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में अगस्त से शुरू की गयी है। वहीँ मध्यप्रदेश में "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। जिसके तहत विवाहित महिलाओं को सालाना 15,000 यानी मासिक 1000 रुपये दिए थे। जिसे अब बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 मार्च 2024 से "महतारी वंदन योजना" की शुरुआत की है। महतारी वंदन योजना के तहत, विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 70 लाख से ज़्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल चुका है।

झारखंड सरकार ने भी अगस्त माह में घोषणा की है कि महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना को ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ नाम दिया गया है। जिससे 50 लाख महिला लाभान्वित होगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story