Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने 4 साल की बेटी को दी दर्दनाक सजा, फिर खुद कर ली आत्महत्या

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय आदिवासी महिला ने अपनी 4 वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

Maharashtra News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने 4 साल की बेटी को दी दर्दनाक सजा, फिर खुद कर ली आत्महत्या
X
By Ragib Asim

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय आदिवासी महिला ने अपनी 4 वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार को दहानु क्षेत्र के सिस्ने गांव में घटी है। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। महिला का पति मछुआरा बताया जाता है, जो अक्सर बाहर रहता था।

पति से झगड़े के बाद उठाया कदम

पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला का पति बाहर से घर लौटा था और कुछ देर बाद अपने दोस्तों के संग फिर बाहर चला गया। महिला ने पति के साथ बाहर जाने की जिद की। पति के न ले जाने पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद छत से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव छत से लटकता मिला, जबकि बच्ची मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि महिला का पति घटना के बाद से बाहर था। उससे पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है। परिवार में महिला और उसकी बेटी के अलावा अन्य कोई नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर में आए दिन झगड़ा होता था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story