Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra News: घाटकोपर होर्डिंग में हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत, आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, मामला दर्ज

Maharashtra News: मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज आंधी और बेमौसम बारिश के कारण विशाल होर्डिंग गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। घटना के 21 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तलाश और बचाव अभियान जारी है।

Maharashtra News: घाटकोपर होर्डिंग में हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत, आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, मामला दर्ज
X
By Ragib Asim

Maharashtra News: मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज आंधी और बेमौसम बारिश के कारण विशाल होर्डिंग गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। घटना के 21 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तलाश और बचाव अभियान जारी है। इस बड़ी घटना के हो जाने के बाद बीएमसी की कुंभकर्णी नींद भी टूटी है। घाटकोपर होर्डिंग गिरने के बाद बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा है कि बीएमसी ने आदेश दिया है कि शहर में सभी अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हम आज से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में एक मामला दर्ज किया है और बताया कि इस होर्डिंग की कोई अनुमति नहीं है। शिकायत आई थी कि कुछ पेड़ों को भी काट दिया गया था ताकि यह होर्डिंग दिख सके। हमने इस पर भी दोबारा मामला दर्ज किया है।

घाटकोपर इलाके में तेज आंधी और बेमौसम बारिश के कारण मंगलवार को विशाल होर्डिंग गिर गया था। हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक होर्डिंग के नीचे से 89 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 14 को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 75 अन्य घायल हैं। सभी घायलों को मुंबई और पड़ोसी ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 32 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। भर्ती जख्मियों में से एक की हालत नाजुक है।

बीएमसी अधिकारी के मुताबिक तलाश और बचाव अभियान में दो जेसीबी, दो गैस कटर टीम, 25 एम्बुलेंस, दो हेवी ड्यूटी क्रेन, और दो हाइड्रा क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि बीएमसी के 75 और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के 50 कर्मी भी अभियान में जुटे हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे छेदानगर में पेट्रोल पंप के निकट 120 फुट लंबी और 120 फुट चौड़ी होर्डिंग गिरने के बाद 100 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।

लिम्का बुक में दर्ज है अवैध होर्डिंग

यह अवैध होर्डिंग 17,040 वर्ग फुट का था, जो पंत नगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर गिरा था। इस दौरान यहां काफी लोग खड़े थे। काफी बड़ा होने के कारण इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज था। बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, होर्डिंग लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया गया था। BMC ने होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story