Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra Crime News: BJP विधायक ने थाने में शिंदे गुट के शिवसेना MLA को मारी गोली, कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से बड़ी खबर है। यहां उल्लासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना के एक नेता को थाने के भीतर गोली मार दी।

Maharashtra Crime News: BJP विधायक ने थाने में शिंदे गुट के शिवसेना MLA को मारी गोली, कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं
X
By Ragib Asim

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से बड़ी खबर है। यहां उल्लासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना के एक नेता को थाने के भीतर गोली मार दी। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी भाजपा विधायक को तुरंत हिरासत में ले लिया, जबकि घायल एकनाथ शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को इलाज के लिए जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात नाजुक है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना नेता गायकवाड़ और कल्याण ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गणपत के बीच कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद है। 31 जनवरी को भी इस विवाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शुक्रवार शाम को दोनों पक्ष उल्हासनगर के हिल स्टेशन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा विधायक गणपत ने शिवसेना नेता महेश और उनके साथियों पर गोलियां चला दीं।

महाराष्ट्र पुलिस के उप आयुक्त (DCP) सुधाकर पथारे ने बताया कि भाजपा विधायक गणपत और शिवसेना नेता महेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसकी शिकायत लेकर वे लोग थाने में आए थे। उन्होंने कहा, "थाने में दोनों के बीच बहस हुई तो गणपत ने महेश उनके साथियों पर गोली चला दी। घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं और आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।"

DCP पठारे ने बताया कि भाजपा विधायक गणपत को मेडिकल जांच के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले में अब तक आरोपी विधायक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा, "घटना में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य 3 आरोपियों की तलाश जारी है। FIR में IPC और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।" भाजपा विधायक गणपत का आरोप है कि थाने में शिवसेना नेता महेश और उनके समर्थकों ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की थी, जिसके चलते उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।

महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नीलेश सोनावणे के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठित की गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है, जिससे निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। घायल शिवसेना नेता महेश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण के लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे का करीबी बताए जा रहे हैं।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से इस्तीफे की मांग की है। सांसद संजय राउत ने कहा, "मुख्यमंत्री शिंदे के गृह नगर में थाने के अंदर गोलीबारी की घटना हुई और भाजपा विधायक खुलेआम कह रहे हैं कि शिंदे ने उन्हें गोली चलाने के लिए मजबूर किया। अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री कार्यालय गुंडों का अड्डा बन गया है। मुझे डर है कि ऐसी घटनाएं वहां भी हो सकती हैं।"



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story