Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra CM News: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले CM, बीजेपी विधायक दल के नेता बने, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 11 दिन बाद आखिरकार नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज मुंबई में भाजपा के कोर समिति की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है।

Maharashtra CM News: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले CM, बीजेपी विधायक दल के नेता बने, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
X
By Ragib Asim

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 11 दिन बाद आखिरकार नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज मुंबई में भाजपा के कोर समिति की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। विधायक दल की बैठक जारी है। खबर है कि फडणवीस आज ही राजभवन जाकर विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौपेंगे। 5 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

भाजपा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। भाजपा कोर समिति की बैठक में फडणवीस के नाम का प्रस्ताव लाया गया। सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा और पंकजा मुंडे ने इसका समर्थन किया। अब महायुति के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे फडणवीस

कल यानी 5 दिसंबर को फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वे सबसे पहले अक्टूबर, 2014 में मुख्यमंत्री बने थे। तब वे राज्य के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री थे। दूसरे बार उन्होंने 23 नवंबर, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, उनकी ये सरकार केवल 80 घंटे ही चल सकी और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। अब वे तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं।

27 नवंबर को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से लगभग खुद को बाहर कर दिया था। उन्होंने कहा था, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर कहा था कि हमारे बीच कोई अड़चन नहीं है। आप जो भी फैसला लेंगे, वो हमें मंजूर होगा। हम NDA का हिस्सा हैं। अगर भाजपा के लिए लेते हैं फैसला, या किसी के लिए फैसला लेते हैं हमें मंजूर होगा। मुझे भाजपा की सरकार से कोई दिक्कत नहीं है।"

28 नवंबर की देर रात दिल्ली में महायुति के प्रमुख नेताओं देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच बैठक हुई थी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। शाह के साथ बैठक से पहले फड़नवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद सुनील तटकरे के आवास पर अजित पवार से अलग से मुलाकात की थी। हालांकि, इस बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।

महाराष्ट्र के चुनावी परिणाम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के महायुति गठबंधन ने 235 सीटें जीती हैं। भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिली हैं। गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 20, कांग्रेस को 16 और NCP (शरद पवार) को 10 सीटें मिली हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story