Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra Accident: बारातियों से भरी बस पलटी, 5 की मौत, 14 घायल, सवार थे 40 यात्री...

Maharashtra Accident: बारातियों से भरी बस के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना तम्हानी घाट के पास की है। हादसे के दौरान 14 लोग सवार थे।

Maharashtra Accident: बारातियों से भरी बस पलटी, 5 की मौत, 14 घायल, सवार थे 40 यात्री...
X

Road Accident

By Sandeep Kumar

Accident News: पुणे। महाराष्ट्र् के पुणें में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस गड्ढे में गिर गई। बस में सवार पांच बारातियों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, जाधव परिवार एक शादी समारोह के लिए लोहगांव पुणे से बिरवाडी महाड जा रहे थे। सभी पर्पल ट्रेवेल्स की प्राइवेट बस में सवार होकर निकले थे। बस में करीब 40 बाराती थे। सुबह साढे नौ बजे के बीच उनकी बस पुणे के तम्हानी घाट पहुंची थी। इस दौरान एक खतरनाक मोड़ पर उनकी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल बताये जा रहे है।

मृतकों में संगीता धनंजय जाधव, गौरव अशोक दराडे, शिल्पा प्रदीप पवार, वंदना जाधव और एक पुरूष की शिनाख्त की जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story