शिक्षक सस्पेंड: एक साथ 81 टीचर पर गिरी गाज, बोर्ड परीक्षा में छात्रों को AI से करवा रहे थे नकल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Maharashtra Teacher Suspended News: महाराष्ट्र में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्रों बच्चो को AI के मदद से नकल कराने के मामले में 81 शिक्षकों पर गाज गिरी है. शिक्षा विभाग सख्त एक्शन लेते हुएसभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

इमेज- NPG
10 मार्च 2026, महाराष्ट्र में शिक्षा विभाग में ऐसी कार्रवाई हुई है. जिससे पुरे डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा गया है. यहाँ एक साथ 81 शिक्षकों को निलंबित किया गया है. ये टीचर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को नकल करा रहे थे.
81 शिक्षक निलंबित
पूरा मामला जिलों के अलग अलग परीक्षा केंद्रों का है. 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्रों बच्चो को AI के मदद से नकल कराने के मामले में 81 शिक्षकों पर गाज गिरी है. शिक्षा विभाग सख्त एक्शन लेते हुएसभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
AI टूल्स से करा रहे थे नक़ल
जानकारी के मुताबिक़, शिक्षा विभाग कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नक़ल की शिकायत मिली थी. शिक्षक परीक्षा के दौरान AI टूल्स का इस्तेमाल करके नक़ल करवा रहे थे. उन्होंने AI प्लेटफॉर्म से सवालों का जवाब निकाला और फिर उसका प्रिंट करवाकर छात्रों को दे दिया.
कैसे हुआ खुलासा
परीक्षा केंद्रों पर जब नकल की सूचना मिली तो तत्काल इसकी जांच कराई गयी. इस दौरान शिक्षक बीड के चौसला केंद्र और वाशिम के मैनागिरी महाराज केंद्र में नकल कराते पकडे गए. जिसके बाद इसकी आगे की जांच कराई गयी. इस मामले में शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए. 81 शिक्षकों निलंबित कर दिया है.
शिक्षा विभाग ने क्या कहा
इस मामले पर शिक्षा विभाग का कहना है बोर्ड परीक्षा में इस तरह की गतिविधियां बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. ताकि भविष्य की परीक्षाओं में ऐसा न हो
