Begin typing your search above and press return to search.

Madhavi Latha News Hindi: BJP उम्मीदवार माधवी लता को गले मिलना पुलिस को पड़ा महंगा, नौकरी से सस्पेंड

Maadhavi Latha News Hindi: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता को गले लगाने और उनसे हाथ मिलाने पर एक महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

Madhavi Latha News Hindi: BJP उम्मीदवार माधवी लता को गले मिलना पुलिस को पड़ा महंगा, नौकरी से सस्पेंड
X
By Ragib Asim

Maadhavi Latha News Hindi: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता को गले लगाने और उनसे हाथ मिलाने पर एक महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।महिला पुलिसकर्मी सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं और माधवी लता के चुनाव प्रचार के दौरान ड्यूटी पर मौजूद थीं। भाजपा उम्मीदवार के साथ गले लगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गले लगाते और हाथ मिलाते हुए नजर आ रही हैं।

यह वीडियो हैदराबाद के सैदाबाद इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सिटी पुलिस आयुक्त के श्रीनिवास रेड्डी ने पुलिसकर्मी को निलंबित किया है। बता दें, माधवी पर नफरती भाषण मामले में हैदराबाद की बेगम बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उनको राम नवमी पर प्रचार के दौरान मस्जिद पर हाथ से धनुष बाण बनाकर निशाना साधते देखा गया था। हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी, माधवी और कांग्रेस के राजेश कुमार पुलिपति के बीच मुकाबला है।

मस्जिद पर तीर चलाने का वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव के दौरान माधवी लता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हाल ही में माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें उन्हें राम नवमी जुलूस के दौरान एक मस्जिद पर तीर चलाने का इशारा करते देखा गया था। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने के आरोप में उन पर एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद माधवी लता ने अपनी सफाई पेश करते हुए माफी भी मांगी।

माधवी लता एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, बता दें, ओवैसी चार बार हैदराबाद से सांसद रहे हैं। तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

कौन है माधवी लता?

डॉ. माधवी विरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। इसके अलावा माधवी सोशल मीडिया पर भी ऐक्टिव रहती हैं। माधवी लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उनके ट्रस्ट और संस्थाएं हेल्थकेयर, शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हैं। वह लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की प्रमुख हैं। उन्होंने कोटी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया। हिंदू धर्म को लेकर माधवी के भाषण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

  • नाम माधवी लता
  • जन्म की तारीख 02/12/1988
  • वर्तमान निवास हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
  • धर्म हिंदू
  • राष्ट्रीयता भारतीय
  • ऊंचाई 165 सेमी
  • शौक संगीत सुनना, अभिनय करना
  • शैक्षणिक योग्यता समाजशास्त्र में डिग्री
  • कॉलेज एएसएम कॉलेज फॉर वुमेन, बेल्लारी
  • स्कूल एसआरआर जूनियर कॉलेज, कंबुम

माधवी लता एक भारतीय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हैं जो तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म हुब्बली, कर्नाटक में हुआ था, और वे एक तेलुगु परिवार से हैं। उन्होंने गुलबर्गा विश्वविद्यालय, कर्नाटक से अपनी स्नातकीय डिग्री प्राप्त की और फिर मैसूर विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की।

माधवी ने अपना अभिनय करियर 2008 में तेलुगु फिल्म 'नचावुले' में महिला प्रमुख के रूप में डेब्यू किया। इस फिल्म ने बड़ी सफलता पाई और तीन नंदी पुरस्कार भी जीते। उसके बाद उन्होंने 'स्नेहितुडा' (2009), 'अरविंद 2' (2013) और 'आम्बाला' (2015) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। 2018 में, माधवी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई और 2019 में गुंटूर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी की।

तेलंगाना की हॉट सीटों में से एक हैदराबाद सीट पर बीजेपी ने इस बार डॉ. माधवी लता को टिकट दिया है। हैदराबाद सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। 1884 से इस सीट पर ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है। ओवैसी के पिता सुल्तान सलाउद्दीन ओवैसी साल 1984 में पहली बार इस सीट से सांसद बने थे। इसे ओवैसी का गढ़ माना जाता है। पिछले चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी को 5,17,471 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा प्रत्याशी भगवत राव के खाते में 2,35,285 वोट ही आए थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story