Begin typing your search above and press return to search.

Ludhiyana News: छत्तीसगढ़ के युवक ने लुधियाना में किया सुसाइड: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

Yuvak Ne Ki Fasi Lagakar Atmharya: लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में छत्तीसगढ़ के एक युवक ने आत्महत्या (Yuvak Ne Ki Fasi Lagakar Atmharya) कर ली है। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। पुलिस ने भी शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Ludhiyana News: छत्तीसगढ़ के युवक ने लुधियाना में किया सुसाइड: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात
X
By Chitrsen Sahu

Yuvak Ne Ki Fasi Lagakar Atmharya: लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में छत्तीसगढ़ के एक युवक ने आत्महत्या (Yuvak Ne Ki Fasi Lagakar Atmharya) कर ली है। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। पुलिस ने भी शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

यह मामला शदर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। जिसका पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिवार को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

भाई के साथ मजदूरी करने गया था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक पिंटू सोनवानी मूल रुप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। 5 नवंबर को वह यहां से लुधियाना गया था, जहां उसका बड़ा भाई राज मिस्त्री का काम करता है। पिंटू भी उसके साथ मजदूरी करने वहां गया था। मृतक के भाई के अनुसार, 6 नवंबर को उसका तबियत खराब हो गया था। इसके बाद भी वह काम पर गया था, लेकिन दोपहर बाद वह वापस घर लौट आया और कमरे में आराम करने लगा।

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

शाम 7 बजे जब पिंटू के भाई ने उसे आवाज लगाई तो उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जैसे-तैसे वह अंदर पहुंचा तो देखा कि पिंटू कपड़ा का फंदा बनाकर पाइप सहारे लटका हुआ था, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story