Begin typing your search above and press return to search.

LPG Price Today 1 Feb 2026: बजट से पहले बड़ा झटका! LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए अब कितने चुकाने होंगे?

बजट 2026 से ठीक पहले सरकार ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।

LPG Price Today 1 Feb 2026: बजट से पहले बड़ा झटका! LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए अब कितने चुकाने होंगे?
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली: बजट 2026 से ठीक पहले सरकार ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू LPG अभी भी 8 अप्रैल 2025 को तय किए गए रेट पर ही मिल रही है।

कमर्शियल LPG हुआ महंगा

कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो LPG सिलेंडर का रेट 1,740.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में यह 1,844.50 रुपये, मुंबई में 1,692 रुपये और चेन्नई में 1,899.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में किया जाता है, ऐसे में इस बढ़ोतरी का सीधा असर खाने-पीने के कारोबार पर पड़ सकता है।

19 किलो कमर्शियल LPG: नए और पुराने रेट

  • दिल्ली में कीमत 1 जनवरी 2026 को 1,691.50 रुपये थी, जो अब 1,740.50 रुपये हो गई है।
  • कोलकाता में दाम 1,795 रुपये से बढ़कर 1,844.50 रुपये हो गए हैं।
  • मुंबई में 1,642.50 रुपये से बढ़कर 1,692 रुपये हो गए हैं।
  • चेन्नई में 1,849.50 रुपये से बढ़कर 1,899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

घरेलू LPG में कोई बदलाव नहीं

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर के दाम जस के तस हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये बनी हुई है। कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये में घरेलू सिलेंडर मिल रहा है।

बजट से पहले क्यों अहम है यह बढ़ोतरी

बजट वाले दिन से पहले कमर्शियल LPG के दाम बढ़ने को अहम माना जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर के मोर्चे पर फिलहाल राहत मिली है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बजट 2026 में सरकार LPG, सब्सिडी और महंगाई को लेकर क्या बड़े फैसले लेती है।

Live Updates

  • 1 Feb 2026 10:36 AM IST

    Longest Budget Speech : किसने दिया था सबसे लंबा बजट भाषण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किया गया 2020 का केंद्रीय बजट भारत के इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था। वित्त मंत्री बनने के बाद सीतारमण का यह दूसरा बजट भाषण था। इसे 1 फरवरी, 2020 को पेश किया गया था। यह भाषण सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:40 बजे तक चला, कुल 2 घंटे और 42 मिनट। भाषण इतना लंबा था कि भाषण के आखिर में, जब दो पेज बचे थे, तो वित्त मंत्री की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में बाकी भाषण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूरा किया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story