Begin typing your search above and press return to search.

LPG Cylinder Price Hike: दिवाली खत्म होते ही महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर महंगा, जानिए नई कीमत

LPG Cylinder Price Hike: 1 नवंबर 2024 से तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को झटका लगा है।

LPG Cylinder Price Hike: दिवाली खत्म होते ही महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर महंगा, जानिए नई कीमत
X
By Ragib Asim

LPG Cylinder Price Hike: 1 नवंबर 2024 से तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को झटका लगा है। अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट्स लागू हो गए हैं। हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार, नवंबर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे व्यापारियों और होटलों पर असर पड़ेगा, क्योंकि ये सिलेंडर मुख्य रूप से व्यावसायिक कार्यों के लिए उपयोग होते हैं। प्रमुख शहरों में बढ़े हुए दाम इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹1740 से बढ़कर ₹1802
  • कोलकाता: ₹1850.50 से बढ़कर ₹1911.50
  • मुंबई: ₹1692.50 से बढ़कर ₹1754
  • चेन्नई: ₹1903 से बढ़कर ₹1964

घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर

घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगस्त 2023 में हुई ₹100 की कटौती के बाद यह कीमत स्थिर बनी हुई है। प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹803
  • कोलकाता: ₹829
  • मुंबई: ₹802.50
  • चेन्नई: ₹818.50

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹603 है, जिससे गरीब परिवारों को सब्सिडी का लाभ मिलता है।

पिछले दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

सितंबर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम दिल्ली में ₹1691, कोलकाता में ₹1802, मुंबई में ₹1644, और चेन्नई में ₹1855 थे। वहीं, 1 अगस्त को दिल्ली में ₹1652.50, कोलकाता में ₹1764.50, मुंबई में ₹1605, और चेन्नई में ₹1817 की कीमत पर मिल रहा था।

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर व्यापार और आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। बढ़ती कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक इकाइयों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story