Loksabha Chunav 2024: बीजेपी के इस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार: जाने...कौन है वो नेता, कहां से बनाया गया था प्रत्याशी

Loksabha Chunav 2024: एनपीजी न्यूज डेस्क
बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। खबर आ रही है कि बीजेपी के एक लोकसभा प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इस प्रत्याशी ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके चुनाव लड़ने से इनकार किया है।
बता दें कि एक दिन पहले ही बीजेपी ने अपने 195 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 4 नाम भी शामिल हैं। इनमें पवन सिंह भी शामिल हैं। पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने आज एक्स पर पोस्ट किया है। पवन सिंह ने लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु।
— Pawan Singh (@PawanSingh909) March 3, 2024
पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…@JPNadda

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
