Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए UP में कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीटों का ऑफर (Offer of 17 Lok Sabha seats in Uttar Pradesh) दिया है. यह सीटों की संख्या के तौर पर सपा की ओर से आखिरी ऑफर है.

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए UP में कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Elections 2024: : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Congress) को आखिरकार 17 सीट की पेशकश की है, जिससे रायबरेली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के शामिल होने का रास्ता खुल गया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, “हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट की अंतिम पेशकश की है। इस पेशकश पर उसकी (कांग्रेस की) स्वीकृति के आधार पर रायबरेली में न्याय यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना निर्भर करेगा।”

हालांकि, उन्होंने उन सीट के नाम बताने से इनकार किया जिनकी पेशकश कांग्रेस को की गई है। गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरेगी जिसके बाद वह रायबरेली में प्रवेश करेगी।

अखिलेश यादव ने ये भी साफ कर दिया कि वे अभी राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का कहना है, "अभी बातचीत चल रही है, उनके पास से लिस्ट आ गई हैं, हमने भी उन्हें अपनी लिस्ट दे दी है, जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनके साथ आ जाएगी न्याय यात्रा।"

सपा प्रमुख ने पहले कहा था कि वह रायबरेली में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस ने कल रात अमेठी में एक बयान जारी कर कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अमेठी में इस यात्रा में शामिल रहेंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट की पेशकश की थी, जबकि कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने ज्यादा सीट की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए, जहां 2009 के लोकसभा चुनाव में उसने जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन में साझीदार हैं। कांग्रेस ने पिछली बार उत्तर प्रदेश में एकमात्र रायबरेली की सीट जीती थी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story