Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में BJP अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अकाली दल से नहीं बनी बात

Lok Sabha Elections 2024: भारत में लोकसभा चुनाव बहुत करीब है। इसी बीच पंजाब राज्य में BJP अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। मंगलवार (26 मार्च) को बीजेपी ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी।

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में BJP अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अकाली दल से नहीं बनी बात
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Elections 2024: भारत में लोकसभा चुनाव बहुत करीब है। इसी बीच पंजाब राज्य में BJP अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। मंगलवार (26 मार्च) को बीजेपी ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। सुनील जाखड़ ने एक वीडिया संदेश के द्वारा इसकी पुष्टि की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि BJP पार्टी पंजाब के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है।

पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब राज्य में BJP अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। ये फैसला पार्टी ने लोगों की राय, पार्टी के वर्कर्स की राय, नेताओं की राय को लेकर उसके बाद पंजाब की जवानी, किसानी, पंजाब दे व्यारपारी, मजदूरों और सबके भविष्य ये निर्णय लिया गया है। क्योंकि जो काम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पंजाब में BJP ने किए हैं वो किसी ने भी नहीं किए हैं।

खबर के अनुसार, BJP और अकाली दल के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन रही थी। इस वजह से BJP ने लोकसभा चुनाब अकेले लड़ने का फैसला लिया है। चुनाव लड़ने के लिए अकाली दल ने 9 सीटों का प्रस्ताव रखा था। वहीं चार सीटें BJP को देने की पेशकश की थी। हालांकि, पीएम मोदी की व्यापक लोकप्रियता को दर्शाते हुए भाजपा ने बड़ी हिस्सेदारी मांगी थी।

2019 में साथ मिलकर लड़ा था चुनाव

साल 2019 में शिअद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के हिस्से के रूप में पंजाब में लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन दोनों दल खास हासिल नहीं कर पाएं। 13 में से 8 सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। BJP के खाते गुरुदासपुर और होशियारपुर सीटें गई थीं। अकाली दल ने फिरोजपुर और बठिंडा सीटें जीती थीं। आम आदमी पार्टी ने संगरूर सीट पर जीत हासिल की थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story