Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले टॉप-10 उम्मीदवार, जानिए कौन है टॉप पर

Lok Sabha Election Result: 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इस बार भी देश में गठबंधन सरकार बनने की संभावना है। इन चुनावों में बीजेपी ने इंदौर में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले टॉप-10 उम्मीदवार, जानिए कौन है टॉप पर
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Election Result: लोकसभा 2024 के चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं और इस बार भी देश में गठबंधन सरकार बनने की संभावना है। इन चुनावों में बीजेपी ने इंदौर में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं उन उम्मीदवारों के बारे में जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की।

1. शंकर लालवानी - इंदौर

बीजेपी के शंकर लालवानी ने इंदौर सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 11.75 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया। कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद उनकी जीत तय हो गई थी।

पढ़ें: शंकर लालवानी का जीवन परिचय (जीवनी) : Shankar Lalwani Biography in Hindi


2. रकीबुल हुसैन - धुबरी (असम)

कांग्रेस के रकीबुल हुसैन ने AIUDF के बदरुद्दीन अजमल को 9.20 लाख वोटों के अंतर से हराया। यह देश में दूसरे सबसे बड़े वोटों के अंतर से जीत है।



3. शिवराज सिंह चौहान - विदिशा (मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सीट पर 8.21 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा को हराया।


4. सीआर पाटिल - नवसारी (गुजरात)

बीजेपी के सीआर पाटिल ने नवसारी सीट पर 7.73 लाख वोटों के अंतर से नैशादभाई भूपतभाई देसाई को हराया। पिछली बार भी उन्होंने 6.89 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।


5. अमित शाह - गांधी नगर (गुजरात)

गृहमंत्री अमित शाह ने गांधी नगर सीट पर 7.44 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस के सोनल रमनभाई पटेल को हराया। पिछली बार उन्होंने 5.57 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।


6. अभिषेक बैनर्जी - डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल)

टीएमसी के अभिषेक बैनर्जी ने 7.04 लाख वोटों के अंतर से बीजेपी के अभिजीत दास बॉबी को हराया। टीएमसी का पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन रहा।



7. डॉ. हेमांग जोशी - वडोदरा (गुजरात)

वडोदरा सीट पर बीजेपी के डॉ. हेमांग जोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को 5.82 लाख वोटों के अंतर से हराया।



8. राजपाल सिंह महेंदरसिंह जादव - पंचमहल (गुजरात)

पंचमहल सीट पर बीजेपी के राजपाल सिंह महेंदरसिंह जादव ने कांग्रेस के गुलाबसिंह सोमसिंह चौहान को 5.06 लाख वोटों के अंतर से हराया।

9. बृजमोहन अग्रवाल - रायपुर (छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट पर 10.5 लाख से ज्‍यादा वोट पाने वाले BJP नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्‍याशी विकास उपाध्याय को 5.75 लाख वोटों के अंतर से हराया।

पढ़ें: MLA Brijmohan Agrawal Biography in Hindi: विधायक बृजमोहन अग्रवाल का जीवन परिचय



10. महेश शर्मा - गौतम बुद्धा नगर (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से BJP सांसद महेश शर्मा ने 5.59 लाख वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्‍त दी।




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story