Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Election: चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए जारी की अधिसूचना, 102 सीटों के लिए नामांकन शुरू

Lok Sabha Election:धनिर्वाचन आयोग ने बुधवार यानी 20 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज से उम्मीदवार चुनाव के लिए अपना नामांकन भर सकते हैं। चुनाव आयोग ने बीते हफ्ते आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

Lok Sabha Election: चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए जारी की अधिसूचना, 102 सीटों के लिए नामांकन शुरू
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Election:धनिर्वाचन आयोग ने बुधवार यानी 20 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज से उम्मीदवार चुनाव के लिए अपना नामांकन भर सकते हैं। चुनाव आयोग ने बीते हफ्ते आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इस बार का इलेक्शन सात चरण में कराया जाएगा। वहीं, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि परिणाम 4 जून को आएंगे।

27 मार्च को नामांकन की अंतिम तारीख

इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी अधिसूचना में नामांकन की अंतिम तारीख 27 मार्च है। हालांकि त्योहार के कारण बिहार में पहले चरण में होने वाले लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 मार्च है। बता दें कि बिहार कुल 40 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। वहीं, बिहार में 30 मार्च को की जाएगी।

सात चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 20 मार्च है जबकि बिहार में 2 अप्रैल है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान कराए जाएंगे।

इन राज्यों में होगा पहला चरण

पहले चरण में तमिलनाडु राज्य की 29, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6सीटों पर वोट डाले जाएंगे। उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र राज्य में 5-5 सीटों में वोट डाले जाएंगे। इसके साथ बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की सीटों पर मतदान होगा। मणिपुर, मेघालय की 2-2 और छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुदुचेरी में की 1-1 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

सथापित हो रहे इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम

सुरक्षा के लिहाज से चुनाव आयोग संवेदनशील राज्यों और घटनाओं की संभावना वाले निर्वाचन क्षेत्रों में पर्याप्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात कर रहा है। ऐसे में सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। यह सातों दिन और 24 घंटे काम करेंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा रखी जाएगी। सभी पुलिस थाने आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लाइसेंसी हथियारों को जमा करवा रहे हैं। आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story