Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का रण आज , 8 राज्यों की 57 सीटों पर होगी वोटिंग

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम चरण में है। कल यानी शुक्रवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी।

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का रण आज , 8 राज्यों की 57 सीटों पर होगी वोटिंग
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम चरण में है। कल यानी शुक्रवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए यही दौर निर्णायक रहने वाला है।

चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के सातवें फेज में 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं। सातवें चरण में वाराणसी में भी चुनाव होगा। यहां से पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। इस फेज में 2 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। वहीं, चार फिल्मी हस्तियां कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह और काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल कीडायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी तो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भी सभी की नजरें हैं। यहां से भाजपा के अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

543 लोकसभा सीटों के लिए छठे फेज तक 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। 1 जून को आखिरी 57 सीटों पर वोटिंग होगी। गुजरात में सूरत से भाजपा के उम्मीदवार रहे मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए वोटिंग 542 सीटों पर ही हो रही है। अब कल 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसके बाद चार जून को नतीजे सामने आएंगे।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story