Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: लोकसभा 2024 का Exit Poll: जानिए... एनडीए या इंडिया, केंद्र में किसकी बन रही है सरकार

Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान खत्‍म होने के साथ एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। लोकसभा के लिए इस बार कुल 7 चरणों में मतदान हुआ है।

Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: लोकसभा 2024 का Exit Poll: जानिए... एनडीए या इंडिया, केंद्र में किसकी बन रही है सरकार
X
By Sanjeet Kumar

Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

लोकसभा चुनाव को लेकर देश की अलग-अलग एजेंसियों ने एक्जिट पोल किया। ज्‍यादातर एक्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्‍व वाली एनडीए गठबंधन की सत्‍ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है। देश की 543 सीटों के लिए इस बार 7 चरणों में वोटिंग हुई है।

Live Updates

  • एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है - दीपक बैज
    1 Jun 2024 2:26 PM GMT

    एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है - दीपक बैज

    एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा जनता का जनादेश पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान किया है। देश में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से ज्यादा सीट जीतेंगे।

  • 1 Jun 2024 2:24 PM GMT

    छत्‍तीसगढ़ मेंअधिकांश सर्वे बीजेपी के पक्ष में

    छत्‍तीसगढ़ की 11 सीटों को लेकर अधिकांश सर्वे बीजेपी के पक्ष में है। ज्‍यादातर सर्वे में बीजेपी को 10 से 11 सीटे मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। 2019 में बीजेपी 9 सीट जीती थी, जबकि 2 सीट कोरबा और बस्‍तर कांग्रेस के खाते में गई थी। बता दें कि पिछली बार जब लोकसभा का चुनाव हुआ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। काग्रेस विधानसभा की 90 में से 68 सीटे जीती थी। इसके बावजूद वह केवल 2 ही सीटी जीत पाई। 

  • 1 Jun 2024 2:16 PM GMT

    आज तक Exit Poll: गोवा

    गोवा में लोकसभा की 2 सीट है। वहां बीजेपी को 52 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 43 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है। गोवा में दोनों दलों को एक-एक सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है।

  • 1 Jun 2024 2:10 PM GMT

    आज तक Exit Poll: गुजरात

    गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटे हैं। 2019 में बीजेपी पूरी सीटे जीती थी। आज तक के सर्वे के अनुसार गुजरात में एनडीए को 63 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 33 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान बताया गया है। सीटों के हिसाब से बीजेपी को 25 से 26 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 0 से 1 सीट जीत सकती है।

  • 1 Jun 2024 2:04 PM GMT

    आज तक Exit Poll: राजस्‍थान

    आज तक के सर्वे के अनुसार राजस्‍थान में एनडीए को 51 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। राजस्‍थान में कुल 25 सीट है। इसमें से एनडीए को 16 से 19 सीट मिल सकती है। इंडिया गठबंधन को 5 से 7 सीट मिल सकता है।

  • 1 Jun 2024 1:54 PM GMT

    आज तक Exit Poll: मध्‍य प्रदेश

    आज तक के सर्वे के अनुसार मध्‍य प्रदेश में बीजेपी को 61 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 33 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। मध्‍य प्रदेश में कुल 29 सीटे हैं। इनमें से 28 से 29 सीट बीजेपी को मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

  • 1 Jun 2024 1:48 PM GMT

    आज तक Exit Poll: छत्‍तीसगढ़

    आज तक के सर्वे में बीजेपी को इस बार 57 प्रतिशत वोट बीजेपी को मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी 10 से 11 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को छत्‍तीसगढ़ में 37 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है।

  • 1 Jun 2024 1:46 PM GMT

    इंडिया टीवी Exit Poll

    इंडिया टीवी ने भी एनडीए को 371 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे में एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर रहा है।

  • 1 Jun 2024 1:45 PM GMT

    रिपब्लिक भारत Exit Poll

    रिपब्लिक भारत ने एनडीए को 353 से 365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन 133 सीटों के आसपास सिमट सकता है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story